Logo
Vijay Rashmika Udaipur Airport: उदयपुर में शाही शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा पहली बार एयरपोर्ट पर नजर आए। कपल ने मुस्कुराते हुए फ्लाइंग किस देकर फैंस का दिल जीत लिया।

Vijay Rashmika Udaipur Airport: 26 फरवरी को उदयपुर में रॉयल वेडिंग के बाद, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा पहली बार फैंस के सामने एयरपोर्ट पर नजर आए। इस खास मौके पर रश्मिका लाल अनारकली सूट में शानदार दिखी, जबकि विजय सफेद कुर्ता-पायजामा में शाही अंदाज में नजर आए।

एयरपोर्ट स्पॉट हुए रश्मिका-विजय

शादी के बाद पहली बार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक साथ नजर आए। इस दौरान रश्मिका ने लाल अनारकली सूट पहना था, जबकि विजय सफेद कुर्ता पायजामा में शाही अंदाज में दिखे। दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ था।

एयरपोर्ट के बाहर पैपराजी और फैंस मौजूद थे, जो कपल को बधाई दे रहे थे। कपल ने फैंस का प्यार देखते हुए फ्लाइंग किस किया और हाथ जोड़कर सभी को धन्यवाद कहा। 

यह भी पढ़े - Rashmika Vijay Wedding Look: मनीष मल्होत्रा और सब्यसाची नहीं! रश्मिका-विजय के शाही वेडिंग लुक के पीछे थी ये डिजाइनर!

उदयपुर में रचाई शादी

Vijay Rashmika Wedding Photos
Vijay Rashmika Wedding Photos

विजय और रश्मिका ने उदयपुर में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। शादी दोनों परिवारों की परंपराओं के अनुसार हुई और तीन दिन तक चले प्री-वेडिंग फंक्शन्स, गुरुवार को शादी के साथ पूरे हुए। 

यह भी पढ़े - 'फैंस पूछते,भाभी कैसी है?: Virosh की शादी पर विजय के भाई आनंद ने किया मजेदार पोस्ट, रश्मिका के लिए लिखा इमोशनल नोट'

ट्रेडिशनल लुक में दिखा रॉयल अंदाज

Rasmika Mandana Wedding Look
Rasmika Mandana Wedding Look

शादी में रश्मिका सिंदूरी रंग की साड़ी और पारंपरिक गोल्ड ज्वैलरी में बेहद खूबसूरत नजर आई। उनकी साड़ी में हैवी लाल और गोल्डन बॉर्डर के साथ मंदिर और घर के पैटर्न की बारीक कढ़ाई थी। एंटिक गोल्ड की हाथ की कढ़ाई ने उनके लुक को और भी शाही और मैजिकल बना दिया।

रश्मिका ने गोल्ड की टेम्पल ज्वेलरी, मांग टीका, बाजूबंद, कमरबंद और छोटी नोज पिन कैरी की। उनका लुक शाही, ट्रेडिशनल और टाइमलेस लग रहा था।

Vijay Devarkonda Wedding Look
Vijay Devarkonda Wedding Look

विजय का लुक हैदराबाद की टेक्सटाइल परंपरा से प्रेरित था। उन्होंने आइवरी रंग की धोती के साथ शाइनिंग वर्मिलियन अंग-वस्त्रम पहना, जिस पर मंदिर के पैटर्न की कढ़ाई थी। विजय ने अपने लुक को गोल्ड हार, कलाई बंध और बाजू बंध के साथ पूरा किया।

यह भी पढ़े - Virosh Wedding: विरोश की शादी की तस्वीरें देख भावुक हुए सेलेब्स, करण जौहर से सामंथा तक ने कही ये बात

शादी की तस्वीरें वायरल

शादी के बाद कपल ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। तस्वीरों में दोनों का प्यार और सादगी साफ नजर आई। फैंस ही नहीं, बॉलीवुड सेलेब्स ने भी कपल को सोशल मीडिया पर बधाई दी।

मलाइका अरोड़ा, जेनेलिया डिसूजा, सोनू सूद, काजल अग्रवाल, क्रिस्टल डिसूजा और अदिति राव हैदरी ने तस्वीरों पर अपनी शुभकामनाएं दी। सामंथा रुथ प्रभु और कृति सेनन ने भी कपल को खास मैसेज भेजा। करण जौहर ने भी दोनों को नई जिंदगी की शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़े - Rashmika-Vijay Wedding Pics: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने रचाई शादी, भावुक मैसेज के साथ शेयर की तस्वीरें

फैंस के लिए यादगार दिन

Rashmika Vijay Wedding Look
Rashmika Vijay Wedding Look

यह शादी फैंस के लिए भी बेहद खास थी। पिछले 8 सालों से फैंस इस दिन का इंतजार कर रहे थे। कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फैंस ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़े - Vijay Rashmika Wedding: शादी के बंधन में बंधे विजय और रश्मिका, उदयपुर में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में रचाई शादी

5379487