अजय सुर्यवंशी-जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की पुलिस लगातार नशे के सौदागरों के खिलाफ ऑपरेशन आघात चल रहे हैै। इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई एक युवक को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 67 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया, जिसकी कीमत लगभग 40 लाख रूपए बताई जा रही है। मामला तपकरा थाना क्षेत्र का है।
पुलिस अधीक्षक लाल उमेंद सिंह ने बताया कि, पड़ोसी राज्य ओडिशा से सिल्वर कलर का हुंडई कार क्स्-8ब्-।ग्-8014 संदिग्ध को रोककर तपकरा पुलिस ने पूछताछ की गई। जिसे बिहार वैशाली जिला का रहने वाला सुमन कुमार चला रहा था। गाड़ी की तलाशी लेने पर कार में सफेद बोरी में 65 पैकेट गांजा मिला। जिसकी बाजार कीमत 33.50 लाख और कार की कीमत 6.50 लाख सहित कुल 40 लाख रूपए बताई जा रही है।
जशपुर जिले की पुलिस अवैध तरीके से गांजा की परिवहन करते एक युवक को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 67 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया। पुलिस अधीक्षक लाल उमेंद सिंह ने इसकी जानकारी दी। @JashpurDist #Chhattisgarh @SpJashpur pic.twitter.com/qwdtQTAXCR
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) February 27, 2026
गांजा को ले जाया जा रहा था ओडिशा से बिहार
आरोपी सुमन कुमार से पूछताछ करने पर बताया कि, मादक पदार्थ गांजा को छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा से बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुमन कुमार को एनडीपीएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।










