Logo
Rashmika Vijay Wedding Look: रश्मिका और विजय की शादी ने फैंस का दिल जीत लिया। शादी का लुक बेहद शाही और ग्रेसफुल था, जिसमें रश्मिका की साड़ी और विजय का ट्रेडिशनल आउटफिट टाइमलेस लग रहा था।

Rashmika Vijay Wedding Look: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी ने फैंस का दिल जीत लिया! स्टार कपल के रॉयल लुक के चर्चे चारों तरफ हो रहें हैं। दोनों का लुक बेहद शाही और यूनिक था। रश्मिका की सिंदूरी ट्रेडिशनल साड़ी और विजय की रेशमी धोती और अंग-वस्त्रम ने हर किसी का ध्यान खींचा। क्या आप जानते हैं कि इस खास दिन के रॉयल आउटफिट किस डिजाइनर ने बनाए हैं? 

तो चलिए जानते हैं किस डिजाइनर तैयार किए रश्मिका और विजय के शाही आउटफिट और देखें उनके लुक की हर खास डिटेल।

रश्मिका-विजय के आउटफिट किसने बनाए?

Vijay Rashmika Wedding Photos
Vijay Rashmika Wedding Photos

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में रॉयल वेडिंग की। शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। कपल का लुक अब तक की किसी भी सेलिब्रिटी वेडिंग लुक से अलग और बेहद खास रहा।

अक्सर सेलिब्रिटी कपल अपनी शादी के लिए मनीष मल्होत्रा, सब्यसाची या अबू जानी संदीप खोसला के डिजाइनर आउटफिट को चुनते हैं। लेकिन विजय और रश्मिका ने अपने खास दिन को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए मशहूर डिजाइनर अनामिका खन्ना को चुना।

Vijay Rashmika Wedding look
Vijay Rashmika Wedding look

अनामिका ने सोशल मीडिया पर कपल की तस्वीरें शेयर की और आउटफिट से जुड़ी हर डिटेल बताई।

यह भी पढ़े - Virosh Wedding: विरोश की शादी की तस्वीरें देख भावुक हुए सेलेब्स, करण जौहर से सामंथा तक ने कही ये बात

रश्मिका का महारानी लुक

Rasmika Mandana Wedding Look
Rasmika Mandana Wedding Look

रश्मिका मंदाना ने शादी में सिंदूरी रंग की साड़ी पहनी थी, जिसमें हैवी लाल और गोल्डन बॉर्डर था। साड़ी पर गोल्डन और आयवरी धागे से मंदिर और घर के पैटर्न की बारीक कढ़ाई की गई हैं, जो हैदराबाद की विरासत का प्रतीक है। साड़ी में एंटिक गोल्ड की हाथ की कढ़ाई ने इसके लुक को और भी सुंदर और मैजिकल बना दिया। 

साड़ी के साथ रश्मिका ने गोल्ड की टेम्पल ज्वेलरी, मांग टीका, बाजूबंद, कमरबंद और छोटी नोज पिन कैरी की। जिससे उनका लुक शाही, ट्रेडिशनल और टाइमलेस लग रहा था।

यह भी पढ़े - 'फैंस पूछते,भाभी कैसी है?: Virosh की शादी पर विजय के भाई आनंद ने किया मजेदार पोस्ट, रश्मिका के लिए लिखा इमोशनल नोट'

राजा की तरह दिखें विजय

Vijay Devarkonda Wedding Look
Vijay Devarkonda Wedding Look

विजय का लुक हैदराबाद की टेक्सटाइल परंपरा से प्रेरित था, जिसे वनसिंगरम बुनाई से तैयार किया गया है। उनके लिए आइवरी रंग की धोती के साथ शाइनिंग वर्मिलियन अंग-वस्त्रम पहना गया, जिस पर मंदिर के पैटर्न की कढ़ाई की गई हैं।

विजय ने अपने लुक को दो गोल्ड के हार, कलाई बंध और एक बाजू बंध के साथ पूरा किया। साथ ही विजय ने सोने के बाले भी पहने। इस लुक में वो एक राजा की तरह लग रहे थे। जानकारी के लिए बता दें कि कपल के इस खास लुक को अमी पटेल ने स्टाइल किया हैं। 

यह भी पढ़े - Rashmika-Vijay Wedding Pics: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने रचाई शादी, भावुक मैसेज के साथ शेयर की तस्वीरें

गोल्ड ज्वैलरी ट्रेड शुरू

Rashmika Vijay Wedding Look
Rashmika Vijay Wedding Look

रश्मिका और विजय के इस लुक के बाद यह तय है कि इस वेडिंग सीजन में गोल्ड ज्वैलरी फिर से ट्रेंड में होगी। जिससे  कुंदन और डायमंड की चमक थोड़ी फीकी पड़ सकती है।

यह भी पढ़े - Vijay Rashmika Wedding: शादी के बंधन में बंधे विजय और रश्मिका, उदयपुर में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में रचाई शादी

फैंस के लिए खास दिन

विजय और रश्मिका की शादी फैंस के लिए भी बेहद खास थी। पिछले 8 सालों से फैंस इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। शादी की फोटोज शेयर होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और फैंस ने दोनों को शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़े - Vijay Rashmika Wedding Inside Pics: रश्मिका-विजय के संगीत और हल्दी की इनसाइड तस्वीरें लीक; देंखे जश्न की खास झलकियां!

5379487