babar azam viral video: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 की शुरुआत के साथ ही मैदान के बाहर भी चर्चाएं तेज हो गईं। इस बार सुर्खियों में हैं बाबर आजम लेकिन अपने खेल के लिए नहीं, बल्कि एक विज्ञापन शूट के दौरान हुए एक मजेदार वाकये की वजह से। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा, जिस पर फैंस जमकर मजाक बना रहे।
दरअसल, बाबर आज़म एक एड शूट में हिस्सा ले रहे थे, जहां उन्हें एक डाइव लगाकर कैच पकड़ने के लिए कहा गया। सुरक्षा के लिए मैदान पर गद्दे (मैट्रेस) भी लगाए गए थे, ताकि उन्हें चोट न लगे। लेकिन दिलचस्प बात यह रही कि पूरी तैयारी के बावजूद बाबर कैच पकड़ने में नाकाम रहे। बस फिर क्या था, यह क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो गई और यूजर्स ने इसे लेकर मीम्स की बाढ़ ला दी।
बाबर आजम तो गद्दे लगे होने के बावजूद भी गेंद को ठीक से पकड़ नहीं पाता, जबकि उसे गेंद की गति और स्थिति का सटीक अंदाजा होता है 😂😭 pic.twitter.com/h7hI91xekN
— ममता ट्राबल (@Mamtasulaniya) March 27, 2026
बाबर आजम विज्ञापन को लेकर हो रहे ट्रोल
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर फैंस ने मजेदार कमेंट्स किए। कुछ यूजर्स ने लिखा, 'गद्दे रखकर भी कैच नहीं लिया।' तो कुछ ने चुटकी लेते हुए कहा कि मैट्रेस कंपनी को पहले से पता था कि कैच छूटेगा। इसलिए पास में बेड लगाकर रखा था। इस वीडियो ने बाबर को एक बार फिर ट्रोलिंग का शिकार बना दिया, हालांकि कई फैंस ने इसे हल्के-फुल्के अंदाज में लिया।
Babar Azam be like King Kohli banne chala tha, cartoon ban ke reh gaya.🤡
— Sonu (@Cricket_live247) March 28, 2026
Even he dropped a catch during an ad shoot — another humiliation for Babar Azam.😭 pic.twitter.com/PwmE39nVEn
पीएसएल का आगाज हो चुका
वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तान सुपर लीग का आगाज भी हो चुका। टूर्नामेंट के पहले मैच में लाहौर कलंदर्स ने हैदराबाद किंग्समैन को 69 रन से हराकर जीत दर्ज की। बाबर आज़म की टीम पेशावर जाल्मी अब शनिवार को अपने पहले मुकाबले में रावलपिंडी पिंडीज़ से भिड़ेगी।
Isse gadde rakh kar bhi catch nahi liya ja raha socho agar bina gadde k pakadta to kya hota 😂shayad ye 1 saal tak khel hi nahi paata.
— CricksVK (@Harsh_18_vk) March 28, 2026
Even the mattress company knows Babar will drop it... so they put the bed right there!
— GAURAV (@crazyGaurav_) March 27, 2026
इस सीजन पीएसएल में एक नया नियम भी लागू किया गया है, जो काफी चर्चा में है। अब टीमों के कप्तानों को मैच से पहले दो अलग-अलग प्लेइंग इलेवन जमा करनी होंगी। टॉस के बाद कप्तान इनमें से किसी एक टीम का चयन कर सकेंगे। इस नियम का मकसद खासतौर पर ओस (ड्यू फैक्टर) के प्रभाव को कम करना है, जो लाहौर और कराची जैसे मैदानों पर अहम भूमिका निभाता है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी के मुताबिक, यह फैसला मैच को ज्यादा संतुलित बनाने के लिए लिया गया है। इससे पहले पीसीबी घरेलू क्रिकेट में टॉस खत्म करने और मेहमान टीम को पहले बल्लेबाजी या गेंदबाजी चुनने का अधिकार देने जैसे प्रयोग भी कर चुका है।
कुल मिलाकर, पीएसएल 2026 जहां मैदान पर रोमांचक मुकाबलों के साथ आगे बढ़ रहा है, वहीं बाबर आज़म का यह वायरल वीडियो फैंस के लिए एंटरटेनमेंट का नया जरिया बन गया है।










