Ravi Kishan: अभिनेता और राजनेता रवि किशन हाल ही में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक कार्यक्रम शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। रवि किशन ने मंच से बोलते हुए बताया कि एक समय ऐसा था जब बॉलीवुड की अभिनेत्रियां उत्तर प्रदेश में शूटिंग करने से कतराती थीं।
रवि किशन ने मजाकिया अंदाज में कहा कि पहले लोग कहते थे कि यूपी में “गोली मारते हैं”, इसलिए यहां शूटिंग नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि हीरोइनें खासतौर पर यहां आने से डरती थीं। हालांकि अब हालात बदल चुके हैं और फिल्म इंडस्ट्री का नजरिया भी काफी सकारात्मक हुआ है।
रवि किशन का वीडियो वायरल
वायरल हो रहे इस वीडियो में रवि किशन कहते हैं- "उत्तर प्रदेश की जय जय कार हुई। हिरोइन्स कहती थीं, उत्तर प्रदेश नहीं जाना, वहां गोली मार देते हैं, वहां शूटिंग नहीं करेंगे। माधुरी दीक्षित तीन दिन गोरखपुर में रह गई हैं वो भी सुरक्षित और पूरी व्यवस्था के साथ।"
“Madhuri Dixit stayed in Gorakhpur for three days and left ‘safe’,” says Ravi Kishan.
— India Ke Clown 🤡 (@OneStop_x) March 26, 2026
Another “big achievement” unlocked.🤡🤡pic.twitter.com/92M8TtTl2z
'माधुरी को देखने लोग बाल डाय करे के आए थे'
उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में यह भी बताया कि माधुरी दीक्षित को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। उन्होंने कहा- लोग उनको देखने के लिए अपने बालों में डाय लगवाकर आए... कुछ के सिर से तो डाय बहकर चेहरे पर आ गया।"
जल्द साथ नजर आएंगे दोनों कलाकार
वर्क फ्रंट की बात करें तो रवि किशन और माधुरी दीक्षित जल्द ही एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। दोनों मां-बहन नाम की फिल्म में दिखाई देंगे, जिसे ‘तुम्हारी सुलु’ फेम निर्देशक सुरेश त्रिवेणी बना रहे हैं। इस फिल्म में तृप्ति डिमरी और धारणा दुर्गा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
यह फिल्म एक डार्क कॉमेडी बताई जा रही है, जिसमें एक डिसफंक्शनल फैमिली की कहानी को दिलचस्प अंदाज में पेश किया जाएगा। हालांकि, इसकी रिलीज डेट का अभी ऐलान नहीं किया गया है।
रवि किशन पहले भी माधुरी दीक्षित के साथ काम करने को अपने करियर का खास पल बता चुके हैं। उन्होंने कहा था कि उन्होंने श्रीदेवी जैसी दिग्गज अभिनेत्री के साथ काम किया है, लेकिन माधुरी दीक्षित के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करना उनके लिए बेहद खास अनुभव है।









