Logo
अभिनेता वरुण धवन ने शॉकिंग खुलासा करते हुए बताया है कि उनकी डेढ़ साल की बेटी लारा DDH (हिप से जुड़ी समस्या) से जूझ रही थी। उन्होंने इसके ट्रीटमेंट के बारे में बताया कि समय पर इलाज के चलते अब वह ठीक हो रही है।

Varun Dhawan daughter: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक भावुक खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनकी नन्हीं बेटी को डिवेलपमेंटल डिस्प्लेसिया ऑफ हिप (DDH) नाम की समस्या डायग्नोज हुई थी, जिसके कारण उसे चलने और दौड़ने में दिक्कत हो रही थी।

'तेढ़ा चलती थी बेटी, इलाज शुरू किया'

'बी ए मैन, यार!' पॉडकास्ट को दिए एक इंटरव्यू में वरुण धवन ने इस बीमारी के बारे में खुलासा किया। उन्होंने कहा- "मेरी बेटी को डीडीएच (DDH) नाम की बीमारी का पता चला, जिसमें हिप (कूल्हे) का जोड़ अपनी जगह से खिसक जाता है। एक पैर लंबा या छोटा हो जाता है जिसकी वजह से चलना टेढ़ा हो जाता है। ऐसे में ठीक से चल या दौड़ नहीं सकते।"

उन्होंने आगे कहा, "गठिया और स्लिप डिस्क का पता जल्दी चल जाता है। पश्चिमी देश में इसका बहुत अच्छा इलाज जन्म से ही होता है, भारत में हर जगह इतना नहीं है। लेकिन यहां भी बहुत अच्छे डॉक्टर हैं जो इसका ध्यान रखते हैं। उन्हें सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी। एक ही प्रक्रिया में हिप को वापस अपनी जगह पर लगा दिया गया। लेकिन उन्हें स्पाइका कास्ट में रहना पड़ा। यानी उन्हें ढाई महीने तक कास्ट में रहना पड़ा, जो बेहद मुश्किल था। उन्हें एनेस्थिसिया दिया गया और फिर जब होश आया तो कास्ट में ही थीं। अब कास्ट निकल चुकी है। मैं इस पर एक किताब लिखना चाहता हूं।"

जागरुकता के लिए किताब लिखना चाहते हैं वरुण

अभिनेता ने इस अनुभव को साझा करते हुए कहा कि वह इस विषय पर एक किताब लिखना चाहते हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस बीमारी के बारे में जागरूक हो सकें। उन्होंने सभी माता-पिता से अपील की कि अगर उन्हें अपने बच्चे की चाल या मूवमेंट में कोई भी असामान्यता दिखे, तो तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं।

वरुण का वर्क फ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन हाल ही में फिल्म बॉर्डर 2 में नजर आए थे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। आने वाले समय में वह अपने पिता डेविड धवन  के निर्देशन में बन रही फिल्म है जवानी तो इश्क होना है में दिखाई देंगे, जो जून में रिलीज होने वाली है।
 

7