Logo
Ducati Bike: डुकाटी ने दुनिया की पहली रोड-लीगल सुपरबाइक तैयार की है, जिसमें कार्बन-सिरेमिक ब्रेक डिस्क दिए गए हैं। इसका चेसिस, सबफ्रेम और व्हील्स पूरी तरह कार्बन फाइबर से बने हैं।

Ducati Bike: इटली की मशहूर बाइक निर्माता डुकाटी ने अपनी 100वीं सालगिरह के मौके पर नई Superleggera V4 Centenario की पहली झलक पेश कर दी है। यह एक बेहद एक्सक्लूसिव सुपरबाइक है, जिसकी दुनिया भर में सिर्फ 500 यूनिट्स बनाई जाएंगी, जबकि 100 अतिरिक्त यूनिट्स खास ट्राईकलर फिनिश में उपलब्ध होंगी। इसे बोलोग्ना में पेश किया गया है और यह 7th-जेनरेशन सुपरबाइक प्लेटफॉर्म पर आधारित है।

दमदार इंजन और परफॉर्मेंस
इस सुपरबाइक में 1,103cc का Desmosedici Stradale R V4 इंजन मिलता है, जो 14,500 rpm पर 228 bhp की पावर और 10,500 rpm पर 117 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, रेसिंग सेटअप (Akrapovic एग्जॉस्ट के साथ) में इसकी पावर 247 bhp और टॉर्क 126.2 Nm तक पहुंच जाता है। टाइटेनियम और टंगस्टन जैसे हल्के मटेरियल्स के इस्तेमाल से इंजन का वजन भी कम किया गया है, जिससे परफॉर्मेंस और बेहतर हो जाती है।

हल्का वजन और कार्बन फाइबर बॉडी
इस बाइक का चेसिस, सबफ्रेम और व्हील्स पूरी तरह कार्बन फाइबर से बने हैं, जिसमें MotoGP और फॉर्मूला 1 से प्रेरित तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसका वजन सड़क पर 173 किलोग्राम (ड्राई) है, जो रेसिंग किट के साथ घटकर 167 किलोग्राम हो जाता है। हल्के फ्रेम और स्विंगआर्म इसे ट्रैक पर बेहतरीन स्पीड और बैलेंस देते हैं।

ब्रेक और सस्पेंशन में वर्ल्ड-फर्स्ट टेक्नोलॉजी
यह दुनिया की पहली रोड-लीगल बाइक है जिसमें कार्बन-सिरेमिक ब्रेक डिस्क दिए गए हैं, जिन्हें Brembo ने तैयार किया है। 340 mm डिस्क हल्के और ज्यादा प्रभावी हैं। वहीं, Ohlins के कार्बन फोर्क्स और TTX36 GP शॉक एब्जॉर्बर इसे शानदार कंट्रोल और स्टेबिलिटी देते हैं।

स्मार्ट राइडिंग फीचर्स
Centenario एडिशन में ट्रैक्शन कंट्रोल, कॉर्नरिंग ABS, व्हीली कंट्रोल, स्लाइड कंट्रोल और पावर लॉन्च जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। इसका नया ‘डायनामिक इंजन ब्रेक’ सिस्टम प्रोफेशनल रेसर्स की तरह ब्रेकिंग को ऑटोमैटिक एडजस्ट करता है।

डिलीवरी और एक्सक्लूसिव बेनिफिट्स
इस सुपरबाइक की डिलीवरी प्रीमियम लकड़ी के क्रेट में की जाएगी। साथ में सर्टिफिकेट, कवर और पैडॉक स्टैंड जैसे एक्सेसरीज मिलेंगे। खास बात यह है कि पहले 26 ग्राहकों को 6-7 जुलाई 2026 को MotoGP एक्सपीरियंस में Desmosedici GP26 चलाने का मौका मिलेगा।

Superleggera V4 Centenario सिर्फ एक बाइक नहीं, बल्कि परफॉर्मेंस, टेक्नोलॉजी और एक्सक्लूसिविटी का बेहतरीन संगम है।

(मंजू कुमारी)

7