Upcoming SUV: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एसयूवी सेगमेंट लगातार तेजी से बढ़ रहा है और खासतौर पर 7-सीटर SUVs की डिमांड में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। आने वाले कुछ वर्षों में ग्राहकों के पास कई नए और एडवांस्ड विकल्प होंगे, जो बेहतर स्पेस, टेक्नोलॉजी और माइलेज के साथ आएंगे।
Maruti और Toyota की 7-सीटर SUV
Maruti Suzuki और Toyota मिलकर एक नई 7-सीटर SUV पर काम कर रही हैं। मारुति की यह SUV Grand Vitara का बड़ा वर्जन होगी, जिसमें थर्ड रो के लिए ज्यादा स्पेस मिलेगा। वहीं टोयोटा भी इसी प्लेटफॉर्म पर अपनी अलग पहचान के साथ मॉडल पेश करेगी। दोनों SUVs में 1.5 लीटर हाइब्रिड इंजन मिलने की संभावना है।
MG Plug-in Hybrid SUV
जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया अक्टूबर 2026 तक भारत में अपनी नई प्लग-इन हाइब्रिड SUV लॉन्च कर सकती है। इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 194 हॉर्सपावर की इलेक्ट्रिक मोटर और लगभग 20 kWh बैटरी मिलने की उम्मीद है। कंपनी के अनुसार, यह SUV फुल चार्ज और फुल टैंक पर करीब 1100 किमी तक की रेंज दे सकती है। यह मॉडल Mahindra XUV700 और Tata Safari को टक्कर देगा।
7-सीटर Renault Duster
रेनो अपनी लोकप्रिय डस्टर का 7-सीटर वर्जन 2027 तक लॉन्च कर सकती है। इसमें 1.8 लीटर हाइब्रिड इंजन मिलने की संभावना है, जबकि इसका 5-सीटर मॉडल 2026 तक पेश किया जा सकता है।
Hyundai और Kia की नई SUV
हुंडई और किआ मोटर भी 2027 तक हाइब्रिड 7-सीटर SUVs लॉन्च करने की तैयारी में हैं। ये मॉडल तीन-रो सीटिंग के साथ आएंगे और इनमें 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन का इलेक्ट्रिफाइड वर्जन देखने को मिल सकता है।
आने वाले समय में भारतीय बाजार में 7-सीटर SUVs का सेगमेंट और भी ज्यादा प्रतिस्पर्धी होने वाला है, जहां ग्राहकों को बेहतर फीचर्स, ज्यादा स्पेस और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का फायदा मिलेगा।
(मंजू कुमारी)








