Logo
गुरुग्राम में हीरो होंडा चौक से सेक्टर 55-56 मेट्रो स्टेशन तक GMCBL ने नई सिटी बस सेवा (रूट 111) शुरू की। जानें पूरी टाइमिंग, रूट और स्टॉप्स की डिटेल, जल्द 100 ई-बसें भी होंगी शामिल।

Gurugram City Bus Service: गुरुग्राम के हजारों यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद अब हीरो होंडा चौक से सेक्टर 55-56 मेट्रो स्टेशन तक सीधी सिटी बस सेवा शुरू कर दी गई है। GMCBL द्वारा शुरू किए गए इस नए रूट नंबर 111 से रोजाना सफर करने वाले लोगों को ऑटो और ई-रिक्शा पर निर्भरता से राहत मिलेगी। सर्वे में इस रूट पर भारी यात्री संख्या सामने आने के बाद यह फैसला लिया गया, जिससे अब सफर और ज्यादा आसान और किफायती हो जाएगा।

GMCBL के अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इस रूट पर बस सेवा को शुरू कर दिया गया है। संभावना जताई जा रही है कि अगले महीने यानी अप्रैल में 100 ई-बसों को चलाया जाएगा, और रूट भी बढ़ा दिए जाएंगे। मौजूदा वक्त में 25 रूट पर 150 सीएनजी बसों को चलाया जा रहा है।

 क्या रहेगी बस की टाइमिंग
सेक्टर-55-56 मेट्रो स्टेशन से हीरो होंडा चौक की तरफ सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर बस शुरू हो जाएगी।  इसके बाद सुबह 7.25, 8.45, 9.05, 10.30, 11 बजकर 5 मिनट पर बस चलेगी। दोपहर साढ़े 12 बजे से बस शुरू होकर  12.50, 2.50 पर चलेगी। इसके अलावा शाम करीब 4 बजे बस शुरू हो जाएगी, जो 4.10, 4.50, 6.10, 6.40 पर चलेगी। रात के समय आखिरी बस 7.50 के बाद  8.20 पर चलेगी। 

हीरो होंडा चौक से सेक्टर-55-56 मेट्रो स्टेशन की तरफ सुबह 7.55, 8.15, 9.40, 9.55, 11.40, दोपहर 12 बजे, 1.30 बजे, 1.45, 3.20, 3.40, शाम 5.20, 5.45, 7.00, रात 8.45 और अंतिम बस रात 9.10 पर चलेगी।

कहां बनेंगे स्टॉप?
हीरो होंडा चौक, हीरो होंडा, सेक्टर-34 इंफो सिटी, सेक्टर-33 और सेक्टर-34 मार्बल मार्केट, सेक्टर-48 एसईजेड, सेंट्रल पार्क दो, सुभाष चौक, सेक्टर-38-47 चौक ए और बी स्टेशन, सेक्टर-38, बख्तावर चौक ए और बी, सेक्टर-46, यूनिटैक साइबर पार्क, सेक्टर-45 इस्कॉन मंदिर, अंबेडकर चौक, आर्टिमिस अस्पताल, सेक्टर-57, जलवायु विहार, सेक्टर-52-53 चौक, सेक्टर-55-56 चौक, सेक्टर-55-56 रैपिड मेट्रो स्टेशन पर बस स्टॉप होंगे।

7