Logo
रायपुर में खेलो इंडिया ट्राइबल नेशनल्स के पहले दिन भोई तैराकी अकादमी के निखिल खलखो ने 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में कांस्य पदक जीता। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रही खेलो इंडिया ट्राइबल नेशनल्स तैराकी प्रतियोगिता में पहले दिन ही रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। इस दौरान भोई तैराकी अकादमी के उभरते तैराक निखिल खलखो ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा को 1:11:77 मिनट में पूरा किया और कांस्य पदक अपने नाम किया।

अकादमी के कोच भोई ने बताया कि, यह उपलब्धि खिलाड़ियों की मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी दो और स्पर्धाओं में भी अकादमी के तैराक पदक जीत सकते हैं।

कम समय में ही खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर बनाई अपनी
गौरतलब है कि, रायपुर में इस स्विमिंग अकादमी की स्थापना को अभी महज 8 महीने ही हुए हैं। लेकिन इतने कम समय में ही यहां के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी है। अकादमी की तैराक प्रिया सोनी और मारा सोनी पहले ही राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर चुकी हैं, जिससे अकादमी का मनोबल और भी बढ़ा है।

7