Logo
Sachet App: राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने सचेत ऐप तैयार किया है। जो कि यूजर की करंट लोकेशन ट्रैस कर मौसम से जुड़ी अपडेट जानकारी देता है। साथ ही संभावित आपदाओं से अलर्ट करता है। किसानों के लिए काफी मददगार है।

Sachet App Benefits: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (27 अप्रैल) को मन की बात कार्यक्रम में सचेत ऐप की जानकारी दी। देशवासियों से यह ऐप इस्तेमाल करने की अपील की है। बताया कि हिमस्खलन, आंधी, तूफान और बिजली गिरने जैस प्राकृतिक आपदाओं से बचाने में काफी मददगार साबित होगा। आइए जानते हैं सचेत ऐप क्या है और कैसे मदद करता है?

पीएम मोदी ने म्यांमार में आए भूकंप की भयावह तस्वीरों का जिक्र करते हुए कहा, भारतीय राहत दल ने म्यांमार और थाईलैंड में आपदा पीड़ित लोगों की मदद के लिए ऑपरेशन ब्रह्मा शुरू किया और कई लोगों को मलबे से बाहर निकाला। साथ ही देशवासियों को ऐसी प्राकृतिक आपदाओं से बचने के लिए 'सचेत ऐप' लॉन्च किया गया है। 

क्या है 'सचेत ऐप'?
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने सचेत ऐप तैयार किया है। जो कि यूजर की करंट लोकेशन ट्रैस कर मौसम से जुड़ी अपडेट जानकारी देता है। साथ ही संभावित आपदाओं से अलर्ट करता है। किसानों के लिए यह ऐप काफी मददगार साबित हो सकता है। 

आपदाओं से ऐसे करेगा सावधान
मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने 'सचेत ऐप' के फायदे बताए। कहा, यह ऐप बाढ़, चक्रवात, सुनामी, हिमस्खलन, आंधी, तूफान, बिजली गिरने और जंगलों में आग जैसी प्राकृतिक घटनओं से पहले सूचित कर देता है। सचेत ऐप हिंदी अंग्रेजी के अलावा सभी क्षेत्रीय भाषाओं में भी जानकारी देता है।

मौसम से जुड़ी अपडेट्स मिलेंगी 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, सचेत ऐप के जरिए मौसम से जुड़ी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय से आने वाली हर अपडेट जानकारी इस ऐप पर देखने को मिल जाएगी। पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि सचेत ऐप का इस्तेमाल जरूर करें। इसके अनुभव आसपास के लोगों से साझा करें। 

5379487