देश की राजधानी दिल्ली को शिक्षा के लिहाज से बेहतर माना जाता है, लेकिन यहां भी 13 ऐसी यूनिवर्सिटी हैं, जिन्हें यूजीसी से मान्यता प्राप्त नहीं मिली है। मतलब यह है कि ये सभी 13 यूनिवर्सिटी पूरी तरह से फेक हैं। यहां पर एडमिशन लेना विद्यार्थियों के लिए उनकी मेहनत के साथ ही लाखों रुपये की बर्बादी होने का कारण बन सकता है। अब आप सोच रहे होंगे कि देश में ऐसी फर्जी यूनिवर्सिटी कितनी हैं, जो चलिये बताते हैं कि यूजीसी ने किन-किन यूनिवर्सिटी को फर्जी बताया है। लेकिन पहले बताते हैं कि दिल्ली की फर्जी यूनिवर्सिटी की सूची...
फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट में दिल्ली अव्वल
- आल इंडिया इंस्टीटयूट आफ पब्लिक एंड फिजिकल हेल्थ सांइस (एआईपीपीएचएस) स्टेट गोरवन्मेंट यूनिवर्सिटी, अलीपुर
- कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड, दरिया गंज, दिल्ली
- यूनाइटेड नेशन्स यूनिवर्सिटी, दिल्ली
- वॉकेशनल यूनिवर्सिटी: दिल्ली
- एडीआर -सेन्ट्रिक जयूरिडिकल यूनिवर्सिटी, राजेन्द्र प्लेस, नई दिल्ली
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ सांइस एंड इंजीनियरिंग, नई दिल्ली
- विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी फॉर सेल्फ-एम्प्लॉयमेंट, इंडिया, नई दिल्ली
- आध्यात्मिक विश्वविद्यालय, विजय विहार, रिठाला, रोहिणी, दिल्ली
- वर्ल्ड पीस ऑफ यूनाइटेड नेशनस यूनिवर्सिटी, नेताजी सुभाष प्लेस, पीतमपुरा, नई दिल्ली
- इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग, कोटला मुबारकपुर, दिल्ली
- माउंटेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, नई दिल्ली
- कम्युनिकेशंस, नेहरू प्लेस, नई दिल्ली
- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट सॉल्यूशन, जनकपुरी, नई दिल्ली
देश में कुल 36 फर्जी विश्वविद्यालय
- हरियाणा, राजस्थान और यूपी की फर्जी यूनिवर्सिटी
- मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी, मथुरा रोड, फरीदाबाद, हरियाणा
- राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, भिवाड़ी, जिला अलवर, राजस्थान
- दक्ष यूनिवर्सिटी, भास्कर पथ, न्यू पुंदाग, मसिबाड़ी, रांची, झारखंड
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन, सेक्रेटेरिएट एसओ, अरुणाचल प्रदेश
- गांधी हिन्दी विद्यापीठ, प्रयाग, इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश
- महामाया टैक्निकल (प्राविधिक) विश्वविद्यालय, गौतम बुद्ध नगर, नोएडा
- नेताजी सुभाष चन्द्र बोस यूनिवर्सिटी (ओपन यूनिवर्सिटी), अचलताल, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश
- भारतीय शिक्षा परिषद्, फैजाबाद रोड, लखनऊ, उत्तर प्रदेश
महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों की फर्जी यूनिवर्सिटीज की लिस्ट
- राजा अरेबिक यूनिवर्सिटी, नागपुर, महाराष्ट्र
- नेशनल बैकवर्ड कृषि विद्यापीठ, अक्कलकोट, जिला सोलापुर, महाराष्ट्र
- इंडियन इंस्टीयूट ऑफ ऑल्टरनेटिव मेडिसन, चौरंगी रोड, कोलकाता
- इंस्टीट्यूट ऑफ ऑल्टरनेटिव मेडिसन एंड रिसर्च, कोलकत्ता
- क्राइस्ट न्यू टेस्टामेंट डीम्ड यूनिवर्सिटी, गुंटूर, आंध्र प्रदेश
- बाईबल ओपन यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया, एनजीओ कॉलोनी, विशाखापट्टनम, आंध्र प्रदेश
- सर्व भारतीय शिक्षा पीठ, विजया नगर, तुमकुर, कर्नाटक
- ग्लोबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु, कर्नाटक
- श्री बोधि एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन, वाजुथवर रोड, पुडुचेरी
- उषा लात्चुमनन कॉलेज ऑफ एजुकेशन, वाझापडियार नगर थिरुक्कनूर, पुडुचेरी
- सेन्ट जॉन यूनिवर्सिटी, कृष्णाटम्, केरल
- इंटरनेशनल इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ प्रोफेटिक मेडिसिन, कुन्नामंगलम कोजहिकोदे, केरल
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी तो शेयर कीजिए। हरिभूमि डिजिटल की लेटेस्ट खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।









