Lok Sabha Chunav 2024 Result : लोकसभा चुनाव 2024 में देश की छह लोकसभा सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। जम्मू कश्मीर की बारामुल्ला से पूर्व मुख्यमंत्री अमर अब्दुल्ला व महाराष्ट्र की सांगली सीट से संजय पाटिल जैसे दिग्गज नेताओं को इन्होंने पीछे छोड़ दिया है।
लोकसभा चुनाव में यह निर्दलीय उम्मीदवार आगे
| लोकसभा सीट | आगे | पीछे | मार्जिन |
| सांगली (महाराष्ट्र) | विशाल (दादा) प्रकाशबापू पाटिल | 77113 | |
| खडूर साहिब (पंजाब) | अमृतपाल सिंह | 144552 | |
| फरीदकोट (पंजाब) | सरबजीत सिंह खालसा | 59877 | |
| दमन और दीव | पटेल उमेशभाई बाबूभाई | 6225 | |
| बारामुल्ला (जम्मू कश्मीर) | अब्दुल रशीद शेख | उमर उब्दुल्ला | 173809 |
| लद्दाख (लद्दाख) | मोहम्मद हनीफा | 28616 | |
| पूर्णिया (बिहार) | राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव | संतोष कुमार | 21420 |
- उमर अब्दुल्ला दो लाख वोटों से आगे
जम्मू कश्मीर की बरमुल्ला लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार अब्दुल रशीद शेख पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से 204142 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। अब्दुल रशीद को 472481 वोट मिले हैं। जबकि, उमर अब्दुल्ला को 268339 मत मिले हैं। - पूर्णिया में पप्पू यादव आगे
बिहार के पूर्णिया से स्वतंत्र उम्मीदवार राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव भी जीत की ओर आगे बढ़ रहे हैं। जदयू प्रत्याशी संतोष कुमार से वह 21420 वोटों और आरजेडी प्रत्याशी बीमा भारती से 405514 मतों से आगे हैं। बीमा भारती को सिर्फ 20735 वोट मिले हैं। जबकि, संतोष सिंह को 404829 और पप्पू यादव को 426249 को वोट मिले हैं। - भीम आर्मी के चंद्रशेखर डेढ़ लाख वोटों से जीते
उत्तर प्रदेश की नगीना सीट से भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने भाजपा के ओम कुमार को 151473 और सपा के मनोज कुमार को 410178 वोटों से हरा दिया। यहां बसपा प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह को महज 13272 वोट मिले हैं। जबकि, चंद्रशेखर ने 512552 वोट लेकर बड़ी जीत दर्ज की है।









