Logo
मिंत्रा अपने 19वें जन्मदिन पर 'मिंत्रा बर्थडे ब्लास्ट' सेल लेकर आया है। 28 फरवरी से शुरू होने वाली इस सेल में 20,000 ब्रांड्स के 60 लाख से ज्यादा स्टाइल्स उपलब्ध होंगे। मिंत्रा इनसाइडर को मिलेगा 24 घंटे पहले एक्सेस।

Myntra Birthday Blast Sale 2026: भारत के मशहूर फैशन और लाइफस्टाइल प्लेटफॉर्म मिंत्रा (Myntra) ने अपने 19वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 'मिंत्रा बर्थडे ब्लास्ट' (MBB) सेल की घोषणा की है। यह मेगा इवेंट 28 फरवरी से शुरू होने जा रहा है, जिसमें ग्राहकों को फैशन और ब्यूटी उत्पादों पर बेहतरीन डील्स मिलने वाली हैं।

मिंत्रा के 19 साल और ग्राहकों के लिए खास तोहफा
ई-कॉमर्स दिग्गज मिंत्रा ने अपने सफर के 19 साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए 'मिंत्रा बर्थडे ब्लास्ट' का तीसरा एडिशन लॉन्च किया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह सेल 28 फरवरी से सभी के लिए उपलब्ध होगी। हालांकि, मिंत्रा इनसाइडर (Myntra Insider) सदस्यों के लिए खुशशबरी यह है कि उन्हें 27 फरवरी से ही इस सेल का 'अर्ली एक्सेस' मिल जाएगा, जिससे वे आम जनता से 24 घंटे पहले खरीदारी कर सकेंगे।

60 लाख स्टाइल्स और 20 हजार ब्रांड्स की भरमार
इस साल के एडिशन में मिंत्रा ने अपने पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। सेल के दौरान 20,000 से अधिक इंटरनेशनल और भारतीय (Made-in-India) ब्रांड्स के करीब 6 मिलियन (60 लाख) स्टाइल्स पेश किए जाएंगे। ग्राहकों के बीच एचएंडएम (H&M), नाइकी (Nike), लेवीज (Levi's), मैंगो, यूएस पोलो एसोसिएशन और मैक (MAC) जैसे दिग्गज ब्रांड्स की सबसे ज्यादा मांग रहने की उम्मीद है। इनके अलावा लिबास, अनूक और बाथ एंड बॉडी वर्क्स जैसे ब्रांड्स पर भी विशेष ऑफर दिए जाएंगे।

शादियों और त्योहारों के सीजन पर फोकस
मिंत्रा के कैटेगरी और रेवेन्यू हेड, रितेश मिश्रा ने इस इवेंट पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि 19 वर्षों का यह सफर ग्राहकों के प्यार और ब्रांड पार्टनर्स के विश्वास का परिणाम है। आगामी शादी के सीजन और ईद व होली जैसे त्योहारों को देखते हुए एथनिक वियर, ब्यूटी और पर्सनल केयर श्रेणियों में जबरदस्त बिक्री की संभावना है। इसके साथ ही, स्प्रिंग-समर कलेक्शन के तहत वेस्टर्न वियर, स्पोर्ट्स वियर और वॉच कैटेगरी में भी नए स्टाइल्स लॉन्च किए गए हैं ताकि लोग अपनी वार्डरोब को अपडेट कर सकें।

ट्रैवल और एक्सेसरीज में भी दिखेंगे नए ट्रेंड्स
गर्मी की शुरुआत और बढ़ते ट्रैवल को ध्यान में रखते हुए मिंत्रा ने ट्रैवल एसेंशियल्स, फुटवियर और किड्स वियर पर भी खास ध्यान दिया है। गिफ्टिंग और एक्सेसरीज कैटेगरी में भी ग्राहकों को ढेरों विकल्प मिलेंगे। रितेश मिश्रा के मुताबिक, मिंत्रा का लक्ष्य न केवल शॉपिंग अनुभव को बेहतर बनाना है, बल्कि ई-कॉमर्स के क्षेत्र में एक्सिलेंस के नए मानक स्थापित करना भी है।

5379487