Tomato Cucumber Sandwich: सुबह का वक्त और बच्चों का स्कूल टाइम अक्सर माता-पिता के लिए सबसे बड़ी चुनौती होता है टिफिन में ऐसा क्या रखें जो स्वादिष्ट भी हो और हेल्दी भी। रोज-रोज पराठा या मैगी देने से बेहतर है कि कुछ हल्का, पौष्टिक और झटपट बनने वाला ऑप्शन चुना जाए।
ऐसे में टमाटर-ककड़ी सैंडविच एक परफेक्ट चॉइस बन सकता है। यह रेसिपी सिर्फ 5 मिनट में तैयार हो जाती है, बच्चों को पसंद भी आती है और इसमें भरपूर फाइबर व विटामिन मिलते हैं। खास बात यह है कि इसे बिना ज्यादा मसालों और बिना गैस जलाए भी तैयार किया जा सकता है।
टमाटर ककड़ी सैंडविच बनाने के लिए सामग्री
- 4 ब्रेड स्लाइस (व्हाइट या ब्राउन)
- 1 मध्यम आकार का टमाटर (पतले स्लाइस में कटा हुआ)
- 1 छोटी ककड़ी (पतले स्लाइस में कटी हुई)
- 2 चम्मच बटर या ग्रीन चटनी
- स्वादानुसार नमक
- चुटकीभर काली मिर्च पाउडर
- वैकल्पिक: चीज स्लाइस या चाट मसाला
टमाटर ककड़ी सैंडविच बनाने का तरीका
टमाटर और ककड़ी से तैयार सैंडविच बेहद स्वादिष्ट लगता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड स्लाइस लें। चाहें तो किनारे काट सकते हैं, ताकि सैंडविच बच्चों के लिए सॉफ्ट और खाने में आसान हो जाए। हर स्लाइस पर हल्का बटर या ग्रीन चटनी समान रूप से लगा लें।
अब एक ब्रेड स्लाइस पर पहले ककड़ी के स्लाइस सजाएं। उसके ऊपर टमाटर के स्लाइस रखें। ध्यान रखें कि स्लाइस बहुत मोटे न हों, वरना सैंडविच खुल सकता है।
सब्जियों के ऊपर थोड़ा सा नमक और काली मिर्च पाउडर छिड़कें। चाहें तो हल्का चाट मसाला भी डाल सकते हैं, जिससे स्वाद और बढ़ जाएगा।
Pudina Tamatar Chutney: पुदीना-टमाटर की चटनी खाने का स्वाद करेगी दोगुना! गर्मी में रखेगी हेल्दी
Cinnamon Benefits: ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार है यह मसाला, 5 फायदे कर देंगे हैरान
Char Dham Yatra: चार धाम यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं? परेशानी से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
Coconut Husk Uses: नारियल का छिलका घर के 5 काम बनाएगा आसान, इन तरीकों से कर लें इस्तेमाल
अब दूसरी ब्रेड स्लाइस से इसे कवर करें और हल्के हाथ से दबा दें। चाहें तो इसे तिकोने आकार में काट लें, ताकि टिफिन में सेट करना आसान हो। सैंडविच को फॉइल या बटर पेपर में लपेटकर टिफिन में रखें।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)










