Yami Gautam: सोशल मीडिया पर एक ‘लाइक’ की वजह से एक्ट्रेस यामी गौतम और कृति सेनन के बीच कथित ‘कोल्ड वॉर’ की खबरें सामने आने लगी। कृति सेनन से जुड़ी एक रील को लाइक करने के बाद यामी गौतम को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। अब इस पूरे विवाद पर यामी गौतम ने चुप्पी तोड़ी है और साफ किया है कि उन्होंने कभी भी सस्ती पीआर टैक्टिक्स का सहारा नहीं लिया।
अवॉर्ड के बाद शुरू हुआ विवाद
हाल ही में मुंबई में हुए एक अवॉर्ड फंक्शन में कृति सेनन को फिल्म ‘Tere Ishk Mein’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कहा कि यामी गौतम अपनी फिल्म ‘Haq’ के लिए इस अवॉर्ड की असली हकदार थी। इसी से जुड़ी एक पोस्ट को यामी गौतम ने लाइक कर दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों एक्ट्रेसेस के फैंस के बीच बहस शुरू हो गई।
यह भी पढ़े - ‘धुरंधर 2’ ट्रेलर का इंतजार खत्म! रणवीर सिंह ने खुद बताया कब और कितने बजे आएगा
‘गलती से हुआ होगा लाइक’ - यामी गौतम
It has come to my notice that I apparently ‘liked’ a reel that is condescending toward another actor. We get tagged in multiple things every day, and this appeared during an award-function reference like any other tag. It isn’t true and was definitely not done consciously, if…
— Yami Gautam Dhar (@yamigautam) March 5, 2026
विवाद बढ़ने के बाद यामी गौतम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सफाई दी। उन्होंने लिखा कि उन्हें पता चला है कि उन्होंने एक ऐसी रील को लाइक कर दिया, जिसमें दूसरी एक्ट्रेस को ट्रोल किया जा रहा था।
यामी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर उन्हें हर दिन कई पोस्ट में टैग किया जाता है और यह भी शायद उसी तरह की पोस्ट थी। उन्होंने कहा कि यह लाइक जानबूझकर नहीं किया गया और संभव है कि यह गलती से क्लिक हो गया हो।
‘सस्ती पीआर टैक्टिक्स का सहारा नहीं लिया’ - यामी गौतम
यामी गौतम ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि उन्होंने अपने करियर में कभी भी सस्ती पीआर टैक्टिक्स का सहारा नहीं लिया है। वो हमेशा अपने काम पर ध्यान देती हैं और उसी के दम पर आगे बढ़ी हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि क्लिकबेट के दौर में कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इस तरह की बातों को गॉसिप बना देते हैं, जो हैरान करने वाला है।
यह भी पढ़े - ग्लोबल मंच पर दिखेगा भारत का जलवा, ऑस्कर में प्रेजेंटर बनेंगी प्रियंका चोपड़ा
‘मेरी कोई पीआर टीम नहीं है’ - यामी गौतम
यामी ने यह भी साफ किया कि उनकी कोई पीआर टीम नहीं है और वो पहले ही अवॉर्ड शो को लेकर अपना स्टैंड स्पष्ट कर चुकी हैं। उनके मुताबिक, वो सिर्फ अपने काम पर ध्यान देना पसंद करती हैं। हालांकि, इस पूरे मामले के बाद सोशल मीडिया पर दोनों एक्ट्रेसेस के फैंस के बीच बहस अभी भी जारी है।
यह भी पढ़े - तलाक की खबरों के बीच तृषा के साथ दिखे विजय, फैंस बोले- आपसे ऐसी उम्मीद नहीं!









