Logo
हाल ही में स्कूल इवेंट में डांस करते हुए गोविंदा के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिन्हें लेकर उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। अब एक्टर ने इन ट्रोलिंग पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सच्चाई बताई है।

Govinda Viral Video: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा इन दिनों अपने वायरल डांस वीडियोज को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनके कुछ वीडियो सामने आए थे, जिनमें वह एक स्कूल इवेंट में स्टेज पर डांस करते नजर आ रहे थे। जहां कई लोगों ने उनके अंदाज की तारीफ की, वहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें ‘छोटे शो’ में परफॉर्म करने को लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। अब इन आलोचनाओं पर खुद गोविंदा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

‘जिसे लोग छोटा शो कह रहे हैं, वह बड़े लोगों से जुड़ा है

हाल ही में एक सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में गोविंदा ने इस ट्रोलिंग पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि जिन कार्यक्रमों को लोग ‘छोटा’ कह रहे हैं, वे वास्तव में बड़े लोगों से जुड़े हुए हैं।

गोविंदा ने कहा, “जिसे लोग छोटा शो कह रहे हैं, उनमें से एक कार्यक्रम मुख्यमंत्री से जुड़ा था और दूसरा एक सांसद से संबंधित था। लोग बिना सच्चाई जाने ही बातें बना देते हैं।”

एक्टर ने आगे कहा, “सोशल मीडिया किसी के कंट्रोल में नहीं है। वहां लोग अपनी मर्जी से हेडलाइन बना देते हैं और बातें फैल जाती हैं।”

Govinda
Govinda

‘छोटी कार से सफर’ वाले वीडियो पर दिया जवाब

गोविंदा का एक और वीडियो सामने आया था जिसमें वह आगरा जाने के लिए छोटी कार में सफर कर रहे थे। इस पर उन्होंने स्पष्ट किया कि वहां के नियमों के कारण ऐसा करना पड़ता है।

एक्टर ने कहा- 'कुछ जगहों पर बड़ी गाड़ियों को अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होती, इसलिए उन्हें अपनी लग्जरी कार बाहर ही पार्क करनी पड़ती है और अंदर जाने के लिए छोटी गाड़ी का इस्तेमाल करना पड़ता है।'

स्कूल इवेंट डांस करने पर ट्रोल हुए थे गोविंदा

दरअसल, इस साल की शुरुआत में गोविंदा के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इन वीडियो में वह प्रतापगढ़ के एक स्कूल के एनुअल प्रोग्राम में छात्रों और उनके परिवारों के सामने स्टेज पर डांस करते दिखाई दिए थे।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने लोकप्रिय गाने ‘मैं तो रास्ते से जा रहा था’ पर डांस किया और ‘अंगना में बाबा’ भी गाया। कुछ लोगों ने इसे बेहद एंटरटेनिंग बताया, जबकि कुछ ने इसे उनके करियर में गिरावट से जोड़कर देखा।

 

5379487