Agastya Pandya Angry Reaction: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya ने टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन किया और भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि रन आउट होने पर उनका बेटा Agastya Pandya उनसे नाराज नजर आया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
तेजी से रन लेने के चक्कर में हुए रनआउट
सेमीफाइनल मैच में हार्दिक पांड्या ने तेजतर्रार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 12 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 27 रन बनाए। पारी के आखिरी ओवर में वो एक शॉट खेलकर तेजी से रन लेने दौड़े, लेकिन इसी कोशिश में वह रनआउट हो गए और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा।
बेटे अगस्त्य का रिएक्शन हुआ वायरल
When Hardik Pandya got out his son was angry on him.
— Dive (@crickohlic) March 6, 2026
Watch the child's reaction 😭 pic.twitter.com/jxteFYv0lN
जब हार्दिक पांड्या आउट होकर डगआउट की ओर लौट रहे थे, तब स्टेडियम में मौजूद उनका बेटा अगस्त्य उन्हें जोर से आवाज लगाते हुए नजर आया।
वायरल वीडियो में अगस्त्य कहते दिखाई दे रहे हैं, “पापा… पापा ये क्या शॉट था?”। इस दौरान वो हाथों के इशारे से भी कुछ समझाने की कोशिश करते दिखे। उनका ये रिएक्शन सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहा हैं।
गेंदबाजी में भी दिखाया दम
सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं, हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 3 ओवर में 38 रन देकर 2 अहम विकेट लिए, जिससे विपक्षी टीम पर दबाव बना रहा।
7 रन से जीतकर फाइनल में पहुंचा भारत
Marching towards the #Final 👏
— BCCI (@BCCI) March 5, 2026
A step away from 𝙂𝙡𝙤𝙧𝙮 🏆#TeamIndia is into the #T20WorldCup finale 🥳
Scorecard ▶️ https://t.co/LxSBs3EDPx#MenInBlue | #ENGvIND pic.twitter.com/6BBNkNw2aB
रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 7 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने ICC Men's T20 World Cup 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।










