Logo
अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओह माय गॉड 3’ को लेकर हाल ही में खबरें आई थीं कि इसमें रानी मुखर्जी भी नजर आ सकती हैं। हालांकि अब नई रिपोर्ट्स के मुताबिक रानी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं होंगी।

OMG 3 movie: बॉलीवुड में इन दिनों ‘ओह माय गॉड’ फ्रेंचाइज़ी की तीसरी फिल्म ‘ओह माय गॉड 3’ को लेकर काफी चर्चा हो रही है। पहले खबरें थीं कि नेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस रानी मुखर्जी इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ नजर आ सकती हैं। अगर ऐसा होता तो यह पहली बार दोनों सितारे एक साथ स्क्रीन शेयर करते। लेकिन अब नई रिपोर्ट्स के मुताबिक रानी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं होंगी।

रानी मुखर्जी नहीं होंगी फिल्म का हिस्सा

रिपोर्ट्स के अनुसार, रानी मुखर्जी से फिल्म ‘ओह माय गॉड 3’ के लिए मुख्य किरदार निभाने को लेकर बातचीत चल रही थी, जबकि अक्षय कुमार फिल्म में एक्सटेंडेड कैमियो में नजर आने वाले थे। बताया जा रहा है कि रानी ने फिल्म की कहानी का शुरुआती आइडिया सुना था और उसमें दिलचस्पी भी दिखाई थी, लेकिन बातचीत आगे नहीं बढ़ पाई।

ये भी पढ़ें- गोविंदा ने स्कूल फंक्शन में क्यों किया डांस? छोटी गाड़ियों में घूमे.. हीरो नंबर 1 ने अब किया खुलासा

Rani Mukerji
Rani Mukerji

नई लीड एक्ट्रेस की तलाश में मेकर्स

रानी के इस प्रोजेक्ट से अलग होने के बाद अब फिल्म के निर्माता नई फीमेल लीड की तलाश में जुट गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग मई या जून 2026 के आसपास शुरू हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Badshah Controversy: कॉन्ट्रोवर्सी से घिरा रैपर बादशाह का नया गाना ‘टटीरी’, जानिए क्या है वजह!

वर्क फ्रंट की बात करें तो रानी मुखर्जी हाल ही में फिल्म ‘मर्दानी 3’ में नजर आई थीं, जो 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों से मिले-जुले रिव्यू मिले और बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत धीमी रही।

Rani Mukerji in Mardaani 3
Rani Mukerji in Mardaani 3

आदित्य चोपड़ा के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म का निर्देशन अभिराज मीनावाला ने किया था। ‘मर्दानी 3’ इस फ्रेंचाइज़ी की तीसरी किस्त है, इससे पहले ‘मर्दानी’ (2014) और ‘मर्दानी 2’ (2019) रिलीज हो चुकी हैं।

ये भी पढ़ें- VIDEO: बर्थडे पर जान्हवी कपूर ने चढ़ीं 3,550 सीढ़ियां, तिरुपति बालाजी मंदिर में नंगे पांव जाकर लिया आशीर्वाद

शाहरुख खान के साथ ‘किंग’ में दिख सकती हैं रानी

वहीं खबरें यह भी हैं कि रानी मुखर्जी जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘किंग’ में नजर आ सकती हैं। हालांकि इस प्रोजेक्ट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को रिलीज हो सकती है।

5379487