Logo
7 March 2026 Ka Panchang: यहां पढ़ें शनिवार (7 मार्च 2026) चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का पंचांग, शुभ मुहूर्त, तिथि शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल।

7 March 2026 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार, 7 मार्च 2026, शनिवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है, जो शाम 5 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। इसके बाद पंचमी तिथि शुरू हो जाएगी। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज के दिन का पंचांग, सूर्य, चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय।

आज के योग और करण
आज के दिन गंड योग बन रहा है, जो सुबह 07:06 बजे तक प्रभावी रहेगा। इसके बाद अन्य सामान्य योग प्रारंभ हो जाएंगे। करण की बात करें तो आज विष्टि करण शाम 05:53 बजे तक रहेगा। इसके बाद बव करण शुरू होगा, जो अगले दिन यानी 7 मार्च को सुबह 06:31 बजे तक चलेगा।

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय: सुबह 06:41 बजे
  • सूर्यास्त: शाम 06:24 बजे
  • चंद्रोदय: रात 09:14 बजे
  • चंद्रास्त: सुबह 08:01 बजे

सूर्य और चंद्रमा की स्थिति
आज सूर्य देव कुंभ राशि में स्थित हैं। कुंभ राशि में सूर्य की स्थिति को सामाजिक गतिविधियों, नए विचारों और सामूहिक कार्यों के लिए प्रेरक माना जाता है। वहीं चंद्रमा कन्या राशि में रहेंगे और रात 10:18 बजे तक इसी राशि में गोचर करेंगे। कन्या राशि में चंद्रमा का प्रभाव व्यक्ति को व्यावहारिक सोच और कार्यों में सावधानी की ओर प्रेरित कर सकता है।

आज के शुभ मुहूर्त

  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:09 बजे से 12:56 बजे तक
  • अमृत काल: सुबह 04:23 बजे से 06:06 बजे तक (7 मार्च)

आज के अशुभ समय

  • राहुकाल: सुबह 11:05 बजे से 12:33 बजे तक
  • गुलिकाल: सुबह 08:09 बजे से 09:37 बजे तक
  • यमगण्ड: दोपहर 03:28 बजे से शाम 04:56 बजे तक

आज का नक्षत्र
आज चंद्रमा हस्त नक्षत्र में विराजमान रहेंगे, जो सुबह 09:29 बजे तक रहेगा। इसके बाद चित्रा नक्षत्र शुरू हो जाएगा। हस्त नक्षत्र का स्वामी चंद्रदेव माने जाते हैं और इसकी राशि कन्या होती है। इस नक्षत्र के देवता सविता माने जाते हैं, जो सूर्य देव का ही एक स्वरूप हैं।

धार्मिक महत्व
ज्योतिष और धर्मशास्त्रों में माना जाता है कि कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर भगवान गणेश की पूजा विशेष फलदायी होती है। इस दिन विधि-विधान से गणपति की आराधना करने से जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होने की मान्यता है। भक्त इस दिन गणेश जी को दूर्वा, मोदक और लड्डू अर्पित करके उनकी कृपा प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। ऐसा करने से कार्यों में सफलता और मानसिक शांति मिलने की मान्यता भी प्रचलित है।

5379487