Tumbbad 2: हिंदी सिनेमा की कल्ट हॉरर-मिस्ट्री फिल्म 'तुम्बाड' के सीक्वल को लेकर काफी एक्साइटमेंट है। फैंस इस फिल्म की रिलीज के लिए इंतजार में हैं। हालांकि फिलहाल फिल्म पर काम जारी है, इसी बीच एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) अब ‘तुम्बाड 2’ का हिस्सा बनने जा रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर ये जानकारी दी है।
और भी डार्क होगी ‘तुम्बाड 2’ की दुनिया
पहली फिल्म में रहस्य, लोककथाओं से भरी कहानी ने दर्शकों को अलग ही सिनेमाई अनुभव दिया था। फिल्म का निर्माण और मुख्य भूमिका सोहम शाह ने निभाई थी, और यही विज़न अब सीक्वल में और विस्तार लेने जा रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवाज़ुद्दीन का किरदार इस बार कहानी के फोकलोरिक (लोककथाओं से प्रेरित किरदार) विस्तार का अहम हिस्सा होगा। उनका रोल मनोवैज्ञानिक गहराई और संदिग्ध से भरा बताया जा रहा है। हालांकि, उनके किरदार से जुड़ी ज्यादा जानकारी फिलहाल गुप्त रखी गई है।
नवाज़ुद्दीन बोले- ‘कहानी ने किया प्रभावित’
फिल्म से जुड़ने पर नवाज़ुद्दीन ने कहा कि ‘तुम्बाड’ हमेशा से उन्हें अपनी मौलिकता और वातावरण रचने की क्षमता के लिए प्रभावित करती रही है। जब सोहम शाह ने सीक्वल की कहानी साझा की, तो उन्हें उसका विज़न पसंद आया और उन्होंने तुरंत इस यात्रा का हिस्सा बनने का फैसला किया।
जल्द शुरू होगी शूटिंग
मेकर्स के अनुसार, फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है। ‘तुम्बाड 2’ को आने वाले समय की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में गिना जा रहा है।









