Logo
Farrhana Bhatt On Khamenei Death: ‘बिग बॉस 19’ की फरहाना भट्ट ने ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के निधन पर शोक जताया। बोली इस खबर ने मुझे अंदर तक झकझोर दिया।

Farrhana Bhatt On Khamenei Death: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री फरहाना भट्ट  ईरान के सुप्रीम नेता Ali Khamenei के निधन पर अपनी भावुक प्रतिक्रिया को लेकर सुर्खियों में हैं। अमेरिका और इजराइल के हमले में खामेनेई की मौत ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया। फरहाना भट्ट ने इस खबर पर रिएक्ट करते हुए कहा कि खामेनेई मसीहा हैं, जिससे सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया हैं।

खामेनेई के निधन पर जताया शोक

28 फरवरी 2026 को हुए हमले में अली खामेनेई की मौत की खबर सामने आई। इस खबर के बाद कई जगहों पर लोग सड़कों पर उतर आए।

फरहाना भट्ट ने एक मीडिया बातचीत में कहा कि खामेनेई ऐसी शख्सियत थे जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा, “वो हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे।” फरहाना ने यह भी बताया कि खबर सुनने के बाद वे काफी भावुक हो गई थी और सेहरी के बाद से सो नहीं पाई।

‘मसीहा’ कहने पर बढ़ा विवाद

अपने बयान में फरहाना ने कहा कि कई लोगों के लिए खामेनेई एक “मसीहा” जैसे थे। यही बात सोशल मीडिया पर विवाद का कारण बन गई।

वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स की तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिली। कुछ लोगों ने कहा कि सार्वजनिक हस्तियों को अंतरराष्ट्रीय और संवेदनशील मुद्दों पर बोलते समय पूरी जिम्मेदारी के साथ बयान देना चाहिए।

यह भी पढ़े - Battle of Galwan: सलमान खान ने पिता सलीम की खराब तबीयत के बीच उठाया बड़ा कदम! अस्पताल के पास करेंगे शूटिंग

सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग

कई नेटिजन्स ने फरहाना को ट्रोल करते हुए लिखा कि ऐसे मामलों में सभी पीड़ितों के पक्ष को भी समझना जरूरी है। कुछ यूजर्स ने निजी टिप्पणियां भी की, जिससे बहस और तेज हो गई। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्होंने फरहाना के बयान को उनकी निजी भावना बताया और उनका समर्थन किया।

भावुक हुई अभिनेत्री

फरहाना ने कहा कि नमाज पढ़ते समय वे बेहद दुखी थी और यह घटना उन्हें अंदर तक झकझोर गई। उनके मुताबिक, इस खबर से कई लोग भावनात्मक रूप से प्रभावित हुए हैं।

वर्कफ्रंट पर एक नजर

फरहाना भट्ट रियलिटी शो Bigg Boss 19 की रनर-अप रही थी। शो के बाद वह म्यूजिक वीडियो ‘यहीं गुजार दूं’ में गायक अमाल के साथ दिखाई दी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'Laila Majnu' से की थी। इसके अलावा वह फिल्म 'Singham Again' में भी छोटी भूमिका में नजर आ चुकी हैं।

यह भी पढ़े - Celebrity Couple Holi: प्यार के रंग में रंगेंगे स्टार कपल; विजय-रश्मिका से लेकर नूपुर-स्टेबिन तक इन न्यूली वेड्स की पहली होली

5379487