Logo
Celebrity Couple Holi: इस होली सीजन न्यूली वेड्स सेलिब्रिटी कपल पर चढ़ेगा प्यार का खुमार, गुलाल और पिचकारी के साथ मनाएंगे होली। विजय-रश्मिका से लेकर नूपुर-स्टेबिन तक की शादी के बाद पहली होली...

Celebrity Couple Holi: रंगों, गुलाल और खुशियों का त्योहार होली बस दो दिन दूर है, और इस बार की होली कुछ ज्यादा ही खास होनी वाली है! क्यों? क्योंकि कई बॉलीवुड और साउथ के स्टार कपल्स अपनी शादी के बाद पहली होली मनाने वाले हैं। 

तो इस बार की होली में इंटरनेट पर भी प्यार के रंग का खुमार होगा। विजय-रश्मिका से लेकर सामंथा-राज तक, जानिए कौन-कौन से सेलेब्रिटी कपल्स सेलिब्रेट करेंगे अपनी पहली होली।

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना

Vijay Rashmika Wedding Photos
Vijay Rashmika 

26 फरवरी को उडुपुर में शादी के बंधन में बंधे विजय और रश्मिका। उनके शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई। यह जोड़ा अपनी पहली होली हैदराबाद में आयोजित स्टार-स्टडेड रिसेप्शन में मना रहा है। फैंस को इनकी होली की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है।

यह भी पढ़े - Virosh: ग्रे साड़ी में रश्मिका, कुर्ते में विजय... नए आशियाने में किया गृहप्रवेश, पहली झलक आई सामने; Video

नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन

जनवरी में शादी के बंधन में बंधने के बाद नूपुर और स्टेबिन इस होली अपनी पहली फेस्टिविटी का मजा लेने के लिए तैयार हैं। स्टेबिन और नूपुर गुलाल उड़ाते हुए, रंग-बिरंगे अंदाज में अपने प्यार का जश्न मनाएंगे। 

सामंथा रूथ प्रभु और राज निदिमोरु

पिछले साल दिसंबर में सामंथा और राज ने शादी की थी, अब ये स्टार कपल अपनी पहली होली को खास बनाने के लिए तैयार हैं। पिचकारी की मस्ती और गुलाल की बारिश के बीच फैंस इस जोड़ी के होली मोमेंट देंखने का इंतजार कर रही हैं।

यह भी पढ़े - Battle of Galwan: सलमान खान ने पिता सलीम की खराब तबीयत के बीच उठाया बड़ा कदम! अस्पताल के पास करेंगे शूटिंग

प्राकृति काकर और विनय आनंद

प्राकृति और विनय ने जयपुर के फोर्ट बर्वारा में जनवरी में शादी की जिसके बाद होली उनके लिए पहला बड़ा त्योहार होगा। प्राकृति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं वो फैंस के साथ होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें साझा करेंगी। 

अखिल अक्किनेनी और जैनेब रावजी

जून में हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियोज में शादी करने वाले यह कपल पहले दीवाली और अब होली भी साथ मनाने जा रहा है।रंगों की बौछार, पिचकारियों की मस्ती और मिठाइयों के बीच यह जोड़ी पहली होली का लुत्फ उठाएगी।

यह भी पढ़े - रश्मिका-विजय का 4 मार्च को होगा ग्रैंड रिसेप्शन: कड़ी सुरक्षा के बीच हैदराबाद में होगी पार्टी; इन्वाइटेड लोगों की ही मिलेगी एंट्री

 

5379487