Logo
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का हैदराबाद में 4 मार्च को ग्रैंड रिसेप्शन होने वाला है। बढ़ती भीड़ और सुरक्षा चिंताओं के चलते इस समारोह को पूरी तरह इनवाइट-ओनली रखा गया है, और बिना आधिकारिक निमंत्रण किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा।

Rashmika-Vijay wedding recpetion: तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी इस समय देशभर में सुर्खियों में है। 26 फरवरी को तेलुगू रीति-रिवाजों में शआदी के बंधन में बंधा ये कपल अब अपने वेडिंग रिसेप्शन के लिए तैयार है।

4 मार्च को रश्मिका-विजय का हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन होने वाला है। इस पार्टी में कई बड़ी दिग्गज हस्तियां और फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स शामिल होंगे। इस बीच खबर आई है कि यह वेडिंग रिसेप्शन पूरी तरह से ‘इनवाइट-ओनली’ रहेगा और बिना आधिकारिक निमंत्रण किसी को भी एंट्री नहीं दी जाएगी।

Vijay Rashmika wedding celebration
रश्मिका और विजय ने उदयपुर में शाही शादी रचाई।

सुरक्षा कारणों से लिया गया फैसला

आधिकारिक बयान के अनुसार, “विरोश” वेडिंग को लेकर देशभर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी को देखते हुए प्रशासन से सलाह-मशविरा करने के बाद रिसेप्शन की गेस्ट लिस्ट को और सीमित कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बड़े जनसमूह, ट्रैफिक जाम और संभावित सुरक्षा जोखिमों को ध्यान में रखते हुए कड़े इंतजाम की सलाह दी है।

कपल की टीम ने स्पष्ट किया है कि मेहमानों, आम जनता और दूल्हा-दुल्हन की सुरक्षा को महत्व दिया गया है। इसके कारम जिन लोगों को वैलिड निमंत्रण पत्र दिया गया है केवल उन्हें ही एंट्री मिलेगी।

Rashmika-Vijay invites PM Modi for their wedding
रश्मिका-विजय ने प्रधानमंत्री मोदी को अपनी शादी का निमंत्रण दिया।

फिल्मी और राजनीतिक हस्तियां होंगी शामिल

शुरुआत में यह रिसेप्शन तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के चुनिंदा सितारों के साथ-साथ राजनीतिक और प्रशासनिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों के लिए रखा गया था। अब सुरक्षा कारणों से मेहमानों की संख्या और घटा दी गई है।

कपल ने अपने संदेश में कहा, “आपकी सुरक्षा और खुशियां हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं। हम आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए आभारी हैं और इस जश्न को सुरक्षित व सुखद बनाए रखने में सहयोग की उम्मीद करते हैं।”

मुख्यमंत्री से मुलाकात और मंदिर दर्शन

रिसेप्शन से पहले रश्मिका ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात कर उन्हें ऑफिशियल निमंत्रण दिया। इस दौरान उन्होंने उनकी पत्नी गीता और बेटी से भी आशीर्वाद लिया।

इसी दिन नवविवाहित जोड़ा हैदराबाद के एक मंदिर में पूजा-अर्चना करते भी नजर आया। उनकी टीम ने देश के 23 शहरों-हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु और अहमदाबाद सहित हजारों मिठाई के डिब्बे वितरित किए। साथ ही कई मंदिरों में अन्नदान का आयोजन भी किया गया।

उदयपुर में हुई थी शाही शादी

रश्मिका और विजय ने 26 फरवरी को उदयपुर में करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में सात फेरे लिए। शादी से कुछ दिन पहले कपल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मेदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें निमंत्रण दिया था।

रश्मिका ने प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की थीं, जबकि विजय ने अमित शाह के साथ तस्वीरें पोस्ट कर उनके आशीर्वाद और उपहार में मिली गणेश प्रतिमा के लिए आभार जताया था।

5379487