Logo
सलीम खान रपिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। इसी बीच सलमान खान ने बड़ा फैसला लिया है। अपने पिता के करीब रहने के लिए उन्होंने ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग फिल्म सिटी से मेहबूब स्टूडियो शिफ्ट कर दी है।

Salman Khan Movie: बॉलीवुड के दिग्गज स्क्रीन राइटर सलीम खान (Salim Khan) की तबीयत बिगड़ी हुई है जिसके चलते वह पिछले कुछ दिनों से लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। 90 वर्षीय सलीम खान को मामूली ब्रेन हेमरेज होने के बाद वेंटिलेटर पर रखा गया, हालांकि उनकी हालात अभी स्थिर है। सलमान खान अपने पिता की देखरेख में लगे हैं। इस बीच उन्होंने अपनी आगामी फिल्म बैटल ऑफ गलवान की बाकी की शूटिंग करने का फैसला लिया है। 

शूटिंग शेड्यूल में बदलाव

सूत्रों के मुताबिक, सलमान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म का मौजूदा शेड्यूल पहले फिल्म सिटी में चल रहा था, लेकिन पिता के अस्पताल में भर्ती होने के बाद उन्होंने इसे बदलकर मेहबूब स्टूडियोज़ में शिफ्ट कर दिया है, ताकि अस्पताल के करीब रह सकें।

Salman Khan Father Salim Khan
सलमान खान और उनके पिता सलीम खान

बताया जा रहा है कि फिल्म का एक गाने का सीक्वेंस शूट किया जा रहा है, जो जल्द ही पूरा होने वाला है। शूटिंग लोकेशन बदलने से जहां काम बिना रुकावट जारी रह सकेगा, वहीं सलमान जरूरत पड़ने पर तुरंत अस्पताल भी पहुंच सकेंगे।

एक करीबी सूत्र ने बताया, “सलमान नहीं चाहते थे कि बड़ी यूनिट के साथ चल रहा शेड्यूल प्रभावित हो। लेकिन पिता के पास रहना भी उनके लिए उतना ही जरूरी था। मेहबूब स्टूडियो में शिफ्ट होने से दोनों जिम्मेदारियां निभाना आसान हो गया।”

शूटिंग के बीच पिता की देखरेख करेंगे सलमान

परिवार के करीबियों का कहना है कि सलमान अस्पताल और शूटिंग सेट के बीच लगातार समन्वय बनाए हुए हैं। शॉट्स के बीच और ब्रेक के दौरान वे डॉक्टरों और परिवार के सदस्यों से संपर्क में रहते हैं। फिलहाल सलीम खान डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

रिलीज डेट पर सस्पेंस

‘बैटल ऑफ गलवान’ का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं। फिल्म जून 2020 में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच गलवान घाटी में हुए संघर्ष पर आधारित है। सलमान इस फिल्म में परमवीर चक्र विजेता कर्नल बी. संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं, जिन्होंने उस टकराव के दौरान भारतीय सैनिकों का नेतृत्व किया था।

फिल्म फिलहाल 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तय है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में इसके अगस्त मध्य तक टलने की अटकलें भी सामने आई हैं। यदि ऐसा होता है, तो 13 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली लाहौर 1947 के साथ बॉक्स ऑफिस पर बड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

5379487