Raisen Fort Viral Video: मध्यप्रदेश। रायसेन में पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित किले की सफील से तोप चलाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में जो लोग मौजूद हैं वे ईरान के समर्थन में तोप चलाने का दावा करते नजर आ रहे हैं। इस मामले के सामने आने के बाद कार्रवाई की मांग की जा रही है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने वीडियो शेयर करते हुए सख्त एक्शन की मांग की है।
वायरल वीडियो में चार युवक दिखाई दे रहे हैं जो कह रहे हैं कि, 'हम ईरान का साथ देने जा रहे हैं।' इसके बाद चारों ने अल्लाह-हु-अकबर का नारा भी लगाया। इसके बाद माचिस से तोप को जला दिया गया। वीडियो दानिश स्टार नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसे चार हजार से अधिक लोग देख चुके हैं और 1200 से अधिक बार शेयर किया जा चुका है।
मध्यप्रदेश के रायसेन में पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित क़िले की सफ़ील से आवासीय बस्ती के ऊपर देसी अवैध तोप चलाकर जनजीवन को ख़तरे में डाल रहे यह शोहदे ईरान और रमजान के नाम पर भय फैला रहे हैं।
— प्रियंक कानूनगो Priyank Kanoongo (@KanoongoPriyank) March 7, 2026
यहीं स्थित महादेव के मंदिर में हिंदुओं को दर्शन करने से बड़ी मुस्तैदी से रोकने वाले… pic.twitter.com/I5CFQzRfMF
कानूनगो ने जताई नाराजगी
प्रियांक कानूनगो वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'मध्यप्रदेश के रायसेन में पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित किले की सफील से आवासीय बस्ती के ऊपर देसी अवैध तोप चलाकर जनजीवन को खतरे में डाल रहे यह शोहदे ईरान और रमजान के नाम पर भय फैला रहे हैं। यहीं स्थित महादेव के मंदिर में हिंदुओं को दर्शन करने से बड़ी मुस्तैदी से रोकने वाले आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया तथा स्थानीय प्रशासन के अफसरों को उतनी ही तत्परता के साथ इन लफंगों पर अवैध हथियार बनाने, गोला बारूद चलाने, दहशत फैलाने, नागरिकों के जीवन को खतरे में डालने और पुरातत्व धरोहर को नुकसान पहुंचाने के लिए मुकदमा बना लेना चाहिए।'
'बाकी हम तो कार्यवाही के लिए नोटिस भेज ही रहे हैं तब अफसरों को कर्तव्य पालन ना करने का हिसाब भी देना होगा। नौकरी सरकार की है और नियम भी सरकार के हैं इसलिए पालन करवाना होगा।'
कानूनगो ने वीडियो के साथ इंस्टाग्राम आईडी भी शेयर की है जिससे वीडियो पोस्ट किया गया। उन्होंने नोट में लिखा कि, शोहदों ने इंस्टाग्राम पोस्ट में पुराने वीडियो भी सम्मिलित किए हैं FIR लिखते वक्त सनद रहे।










