Badshah Tateeree Song: हरियाणवी गाने ‘टटीरी’ (Tateeree) को लेकर विवादों में घिरे रैपर बादशाह ने अब आखिरकार माफी मांग ली है। इस गाने को लेकर हरियाणा पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी जिसके बाद उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया था। इसी बीच बादशाह ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि उनका किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि गाने को सभी प्लेटफॉर्म्स से हटाया जा रहा है।
बादशाह ने वीडियो जारी कर मांगी माफी
सिंगर ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया। बादशाह वीडियो में कहते हैं- "मेरा गाना टटीरी रिलीज हुआ है और मैं देख रहा हूं कि उसके एक हिस्से में मेरे गीत और उसके सीन प्रेजेंटेशन के कारण से जो मैसेज गया है उसे कई लोगों को, खास कर मेरे हरियाणा के अपने लोगों को उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है। सबसे पहले मैं ये कहना चाहता हूं कि मैं खुद हरियाणा से हूं। जो लोग मुझे जानते हैं, जानते हैं कि मेरी बोली, खान-पान, रहन-सहन, मेरी पहचान हरियाणा से हैं। बहुत ही गर्व से कहता हूं कि मैं हरियाणवी हूं।
सभी प्लेटफॉर्म से हटाया जा रहा गाना
रैपर ने आगे कहा- "मेरा कभी भी कोई ऐसा इरादा नहीं था कि मैं हरियाणा के किसी बच्चे, किसी महिला, किसी महिला के बारे में ऐसी बेहुदी बात करूं। मैं हिप हॉप शैली से हूं जहां गीत अक्सर कॉम्पिटिशन को नीचा दिखाते है और उनको चैलेंज करते हैं। ये कभी भी किसी औरत या बच्चे के लिए नहीं था, और ना मैं हमेशा ऐसी कोशिश करूंगा कि मैं हरियाणा की संस्कृति को और उसकी बोली को जहां अपने साथ लेकर जा सकता हूं, जितनी ऊंची पे ले जा सकता हूं को भी ठेस पहुंचती है तो मैं तहे दिल से आप सबसे माफी मांगता हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि आप मुझे हरियाणा का बेटा समझकर, अपना बेटा समझकर मुझे माफ करेंगे।"
पोस्ट के कैप्शन में बादशाह ने साफ किया कि विवाद को देखते हुए ‘टटीरी’ गाने को सभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स से हटाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- Tateeree Song Controversy: बादशाह को गिरफ्तार करने ढूंढ रही हरियाणा पुलिस! 'टटीरी' गाने को लेकर बुरा फंसे रैपर
क्या है पूरा मामला
दरअसल, हरियाणा पुलिस ने इस गाने को लेकर एफआईआर दर्ज की है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि गाने के वीडियो में लड़कियों को स्कूल यूनिफॉर्म में हरियाणा रोडवेज बस के अंदर नाचते हुए दिखाया गया है और कुछ सीन्स व इशारे आपत्तिजनक हैं।
Badshah picturised a song called “Tateeree” in which girls are portrayed as school-going students.
— Dr Nimo Yadav 2.0 (@DrNimoYadav) March 6, 2026
In the first frame, a group of schoolgirls is shown dancing.
In the next frame, Badshah appears and sings, “Aaya Badshah doli chadhane, in sabki ghodi banane.”
I’ll say it again,… pic.twitter.com/3ID18sDGPH
इस विवाद पर हरियाणा राज्य महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है और बादशाह को समन जारी किया है।
यह शिकायत पानीपत की सामाजिक कार्यकर्ता सविता आर्य और शिव आरती इंडिया फाउंडेशन के निदेशक शिव कुमार की ओर से दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि गाने में इस्तेमाल किए गए शब्द और संदर्भ महिलाओं और नाबालिगों को गलत तरीके से पेश करते हैं।









