LPG Cylinder Price Hike: मध्यप्रदेश। घरेलु एलपीजी सिलेंडर के दाम में 60 रुपए और कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 115 रुपए की बढ़ौतरी कर दी गई है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के मुताबिक नई कीमतें 7 मार्च से लागू हैं। इस बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर उन परिवारों पर पड़ेगा जो उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी नहीं लेते और बाजार कीमत पर सिलेंडर खरीदते हैं।
दरअसल, ईरान-अमेरिका और इजराइल के बीच चल रहे विवाद के चलते वैश्विक ऊर्जा कीमतों में बढ़ौतरी हुई है। इसी कारण तेल कंपनियों ने एलपीजी के दाम बढ़ाए हैं। इस तरह मिडिल ईस्ट का भू-राजनीतिक तनाव अब सीधे भारत के मिडिल क्लास परिवारों के किचन बजट पर असर डाल रहा है।
मध्यप्रदेश के 5 बड़े शहरों में LPG के दाम
भोपाल - 918
इंदौर - 941
ग्वालिय - 996
जबलपुर- 919
उज्जैन - 972
MP के इस शहर में सबसे महंगा सिलेंडर
बता दें कि, मध्यप्रदेश में सबसे महंगा सिलेंडर भोपाल, इंदौर, जबलपुर या ग्वालियर नहीं बल्कि नर्मदापुरम में मिल रहा है। यहां घरेलु गैस सिलेंडर की कीमत 1035 रुपए है।
मध्यप्रदेश के अन्य शहरों में गैस सिलेंडर के दाम
सीहोर - 918.50
बैतूल - 937.00
अलीराजपुर - 956.00
देवास - 944.50
खरगोन - 950.00
बालाघाट - 937.50
छतरपुर - 937.00
नरसिंहपुर - 938.50
शहडोल - 937.00
छिंदवाड़ा - 937.00
रीवा - 937.00
सतना - 938.50
सिंगरौली - 938.50
सीधी - 936.00
उमरिया - 936.00
पन्ना - 936.00
सागर - 935.50
सिवनी - 930.50
रायसेन - 936.00
हरदा - 937.00
डिंडौरी - 936.00
अनूपपुर - 936.00
कटनी - 936.00
मंडला -936.00
शाजापुर - 918.50
दमोह - 935.50
विदिशा - 935.50










