Arvind Kejriwal: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली शराब नीति (एक्साइज पॉलिसी) मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत सभी 23 आरोपियों को बरी कर दिया है। कोर्ट ने सीबीआई के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मामले में कोई आपराधिक साजिश या पर्याप्त सबूत नहीं हैं। कोर्ट ने फैसला सुनाया कि अभियोजन पक्ष का केस जांच की कसौटी पर खरा नहीं उतरता और यह महज अनुमान पर आधारित था। इस फैसले से आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ी राजनीतिक और कानूनी राहत मिली है।
भावुक हुए केजरीवाल
फैसला सुनने के बाद कोर्ट से बाहर निकलते ही अरविंद केजरीवाल भावुक हो गए और पत्रकारों के सामने फूट-फूटकर रो पड़े। मनीष सिसोदिया ने उन्हें ढांढस बंधाया और गले लगाया। केजरीवाल ने रोते हुए कहा कि वे भ्रष्ट नहीं हैं, बल्कि कट्टर ईमानदार हैं। उन्होंने कहा कि पूरा केस फर्जी था और पिछले कुछ सालों से उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाए जा रहे थे। केजरीवाल ने इस दौरान सच की जीत होने की बात कही और भारतीय न्याय व्यवस्था पर भरोसा जताया।
VIDEO | AAP national convenor Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) breaks down as he addresses media after appearing before Rouse Avenue Court over the Delhi Excise Policy case. He says, "For the past few years, the way BJP has been accusing us in the Delhi excise policy case, today… pic.twitter.com/jtREb0JyVi
— Press Trust of India (@PTI_News) February 27, 2026
पीएम मोदी पर साधा निशाना
भावुक बयान में अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने उन्हें और 'आम आदमी पार्टी' को खत्म करने के लिए देश के इतिहास की सबसे बड़ी राजनीतिक साजिश रची। केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी लगातार शराब घोटाले का रोना रो रही थी, लेकिन कोर्ट ने सभी आरोप खारिज कर दिए। उन्होंने इसे सत्य की जीत बताया और कहा कि झूठे आरोपों से उन्हें जेल में डाला गया, लेकिन सच सामने आ गया।










