Delhi Government: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज 26 फरवरी गुरुवार को चांदनी चौक में अंडरग्राउंड बिजली लाइन प्रोजेक्ट को लॉन्च किया है। इस प्रोजेक्ट के तहत इलाके की बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने का फैसला लिया है। इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि यह काम तो शुरुआत भर है, अभी हमें पुरानी दिल्ली में ढेर सारे काम करने लगे हैं।
सीएम रेखा गुप्ता ने यह भी कहा कि शहर की दूसरी 28 सड़कों पर भी लटकने वाले तारों को हटाकर जमीन के अंदर शिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली सरकार अगले 50 सालों के लिए शहर की बिजली की क्षमता को बढ़ाने पर काम करने में जुटी है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि ऐतिहासिक टाउन हॉल बिल्डिंग को एक स्मारक के तौर पर फिर से बनाया जाएगा।
चांदनी चौक ऐतिहासिक जगह-सीएम
मीडिया से बात करते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, 'चांदनी चौक एक ऐतिहासिक जगह है जहां कल्चर, हेरिटेज और ट्रेडिशन सभी को एक ही जगह पर महसूस किया जा सकता है। इसलिए, इसका डेवलपमेंट बहुत ज़रूरी है। आज, हमने अपने मिनिस्ट्री ऑफ़ पावर के 160 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के तहत इलाके में अंडरग्राउंड बिजली लाइन बिछाना शुरू कर दिया है। इस पहल से चांदनी चौक के लोगों को बिजली के खंभों और केबल के जाल से राहत मिलेगी, जिससे वे लंबे समय से परेशान थे।'
#WATCH | Delhi: CM Rekha Gupta launches underground power lines project in Chandni Chowk, says, "... Chandni Chowk is a historic place where culture, heritage, and tradition can all be experienced in one location. Therefore, its development holds great significance. Today, we… pic.twitter.com/syyxhi3cGd
— ANI (@ANI) February 26, 2026
करोड़ों रुपये खर्च होंगे-सीएम रेखा गुप्ता
प्रोजेक्ट की शुरुआत में सीएम ने यह भी कहा कि, पुरानी दिल्ली इलाके की 28 सड़कों और गलियों, जिनमें कूचा महाजनी, भागीरथ पैलेस, जामा मस्जिद रोड और नई सड़क शामिल हैं, को लटकते बिजली के तारों से मुक्त किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रोजेक्ट पर करीब 160 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। चांदनी चौक में कुल 52.5 किलोमीटर ओवरहेड तारों को अंडरग्राउंड किया जाएगा।
इन परियोजना का भी किया शिलान्यास
सीएम रेखा गुप्ता ने कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि '28 सड़कें जिसमें पूरी तरीके से वो लटकी हुई गंदी सी तारें, जहां रोज स्पार्किंग होती हैं, वो सब हट जाएंगी, खंबे हट जाएंगे, जिससे आपको ट्रैफिक में आने-जाने में सुविधा होगी। इस प्रोजेक्ट के अलावा सीएम ने मंडोली में BYPL के 66/11 kV, 63 MVA गैस इंसुलेटेड स्विचगियर (GIS) इनडोर ग्रिड, साउथ और वेस्ट दिल्ली में 4 स्टैंडअलोन यूटिलिटी-स्केल बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) का भी शिलान्यास किया। अधिकारियों ने कहा कि इन ट्रांसफॉर्मेटिव प्रोजेक्ट्स से लाखों दिल्लीवासियों को फायदा होगा।










