Logo
Ghaziabad Housing Scheme: गाजियाबाद की मधुबन बापूधाम आवासीय योजना में लोगों को प्लॉट खरीदने का मौका मिलेगा, जिसे लेकर आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है।

Ghaziabad Housing Scheme: गाजियाबाद की मधुबन बापूधाम आवासीय योजना के तहत लोगों को पहली बार मिक्स लैंडयूज प्लॉट का मौका दिया जा रहा है। इच्छुक लोग इस योजना का लाभ उठाने के तय अंतिम तिथि स पहले आवेदन कर सकते हैं। इसे लेकर आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। वहीं 18 मार्च को बोली लगाकर लोग प्लॉट खरीद सकते हैं। इस योजना में ग्रुप हाउसिंग, हाईस्कूल समेत दूसरे व्यावसायिक प्लॉट भी शामिल है। 

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) की मधुबन बापूधाम योजना में अलग-अलग साइज  के प्लॉट शामिल है। GDA ने पहली बार मिक्स लैंडयूज प्लॉट शामिल किए हैं। ग्रुप हाउसिंग, हाईस्कूल, फैसलिटी प्लॉट के बोलीदारों के लिए रखे गए हैं। GDA अधिकारियों का कहना है कि हिंदी भवन में 18 मार्च को सुबह 11 बजे से प्लॉट के लिए नीलामी शुरू हो जाएगी, ऐसे में इच्छुक लोग बोली लगाकर प्लॉट खरीद सकेंगे। इस नीलामी में वही लोग शामिल हो सकेंगे, जो 13 मार्च तक अपना ऑनलाइन या ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करवा लेंगे। 

नीलामी में बोलीदाता संपत्ति के रिजर्व प्राइज से ज्यादा कीमत पर बोली लगाकर उसे खरीद सकेंगे। लेकिन किसी भी प्रॉपर्टी पर सिंगल बोली नहीं लग सकेगी। जीडीए के अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह के मुताबिक, इस बार नीलामी प्रक्रिया में मधुबन बापूधाम योजना के ग्रुप हाउसिंग, मिक्स लैंडयूज समेत अन्य प्लॉट शामिल किए गए हैं। 

नीलामी में बड़े प्लॉट शामिल

अधिकारियों का कहना है कि नीलामी में बड़े प्लॉट को शामिल किया गया है। इनमें से 4  ग्रुप हाउसिंग, 3 होटल, 2 व्यावसायिक प्लॉट शामिल किए गए हैं। इनका साइज 1000 वर्ग मीटर से लेकर 20 हजार वर्ग मीटर तक है। इसके अलावा पॉकेट A,B और C में 10 प्लॉट शामिल हैं। ये हाई स्कूल, फैसिलिटी प्लॉट हैं, जिनका साइज 1000 से 6 हजार वर्ग मीटर तक है।  

मिक्स लैंडयूज पॉलिसी क्या है ?

मिक्स लैंड यूज पॉलिसी नवंबर 2013 में नोएडा प्राधिकरण बोर्ड द्वारा शुरू की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य  शहरी विकास को बढ़ावा देना और मेट्रो विस्तार जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए राजस्व इकट्ठा करना था। इस नीति के तहत, आवासीय और औद्योगिक भूखंडों के मालिकों को कुछ शर्तों के साथ अपनी संपत्ति का आंशिक रूप से व्यावसायिक इस्तेमाल करने की परमिशन मिलती है।

5379487