Logo
India's Playing 11 vs New Zealand: टी20 विश्व कप फाइनल में रविवार को भारत की टक्कर न्यूजीलैंड से अहमदाबाद में होगी। आकाश चोपड़ा ने इस महामुकाबले के लिए भारतीय प्लेइंग-11 चुनी है और 2 खिलाड़ियों पर सवाल खड़े किए हैं।

India's Playing 11 vs New Zealand: सुपर 8 स्टेज में साउथ अफ्रीका से हार के बाद टीम इंडिया भले ही जीत की लय में हो लेकिन न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ टी20 वर्ल्ड कप फ़ाइनल में भारत को अपनी प्लेइंग-11 में दो बदलाव करने जरूरी हैं। भारत के दो अहम खिलाड़ी- अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती इस टी20 विश्व कप में जूझ रहे हैं। स्पिनर चक्रवर्ती पिछले दो मैचों में काफी रन देकर खराब फॉर्म में हैं, वहीं ओपनर अभिषेक टूर्नामेंट की 7 पारियों में 12 की औसत से रन बनाए हैं। 

क्या भारत को टी20 विश्व कप फाइनल में वरुण चक्रवर्ती के स्थान पर कुलदीप यादव को प्लेइंग-11 में लाना चाहिए? क्या संजू सैमसन और ईशान किशन के साथ ओपनिंग करना और अभिषेक की जगह रिंकू सिंह को लाना समझदारी होगी ताकि टीम की बैटिंग की गहराई पर असर न पड़े?

इंडिया के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा का मानना ​​है कि ये ज़रूरी सवाल हैं, लेकिन उन्होंने रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले टाइटल क्लैश के लिए कोई भी बदलाव न करने की सलाह दी है।

चोपड़ा ने एक्स (पहले ट्विटर) पर एक वीडियो में कहा, 'बड़े सवाल- क्या इंडिया अभिषेक शर्मा को ओपनर चुनेगी? क्या वरुण चक्रवर्ती खेलेंगे? क्या वे कुलदीप यादव के साथ जाएंगे?' आकाश ने आगे कहा, 'वरुण और अभिषेक के खास प्रदर्शन न होने के बावजूद, आप फाइनल में पहुंच गए। इसलिए, मेरे हिसाब से, आप फाइनल के लिए टीम में कोई बदलाव नहीं करना चाहेंगे।'

चोपड़ा ने फैंस को यह भी याद दिलाया कि अभिषेक टी20 के नंबर-1 बैटर हैं। आकाश ने कहा, 'अभिषेक अभी भी बल्लेबाजों की टी20 रैंकिंग में पहले स्थान पर हैं। आपके आठ बैटर में से सभी अच्छा नहीं करेंगे। सच कहूँ तो, मैं भी वरुण के साथ जाऊंगा। कुलदीप को लाने का लालच हो सकता है, लेकिन मैं वरुण को चुनूंगा। मेरा मानना है कि एक दिन ऐसा आएगा जब सब कुछ बदल जाएगा, इसलिए मैं उसी इलेवन के साथ जा रहा हूँ। मैं कभी-कभी बैटिंग ऑर्डर बदल सकता हूँ, लेकिन इसके अलावा, मैं कुछ भी नहीं बदलने वाला हूँ।'

T20 वर्ल्ड कप फाइनल के लिए आकाश चोपड़ा की प्लेइंग XI:अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।

5379487