Logo
GDA Plot Scheme 2026: गाजियाबाद में GDA द्वारा नई नंदग्राम भूखंडीय योजना को लॉन्च कर दिया है। योजना को लेकर आवेदन प्रक्रिया की तिथि भी तय कर दी गई है।

GDA Plot Scheme 2026: गाजियाबाद में GDA द्वारा नई नंदग्राम भूखंडीय योजना को लॉन्च किया गया है। इसे लेकर बीते दिन रविवार को  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिंडन एयरपोर्ट पर योजना के ब्रोशर का विमोचन किया है। बताया जा रहा है कि इस योजना के लिए 25 फरवरी से आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा। इच्छुक लोग 15 मार्च तक इस योजना के लिए आवेदन कर सकेंगे। प्राधिकरण द्वारा इस योजना में ई लॉटरी प्रक्रिया को अपनाया जाएगा, जो 25 मार्च तक होगा।  

जानकारी के मुताबिक, GDA की ओर से नंदग्राम योजना के खसरा संख्या 96 और 97 पर खाली पड़ी करीब 8 हजार वर्ग मीटर जमीन पर भूखंड बने हुए हैं। यहां 1.07 करोड़ रुपये से बाहरी 4 दीवारी कराई गई। साथ ही आंतरिक विकास के काम भी किए गए हैं।

प्राधिकरण द्वारा इसका लेआउट तैयार करके यहां 77 भूखंड बनाए गए हैं, जो अलग-अलग क्षेत्रफल के हैं। इसके हरियाली से लेकर सड़कों की चौड़ाई का भी खास ध्यान रखा गया है। वहीं सड़क, नाली नाले, खंभे जैसे आंतरिक विकास के काम की भी व्यवस्था की गई है। GDA ने भूखंड की दर 79 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर तय की गई है।

14 साल बाद योजना का फायदा

GDA द्वारा दावा किया गया है कि करीब 14 साल बाद लोगों को इस  नई भूखंडीय योजना का लाभ मिलेगा। अधिकारियों का कहना है कि आवेदन ऑनलाइन माध्यम से ही होंगे। पंजीकरण के वक्त भूखंड मूल्य का 10 फीसदी और आरक्षित वर्ग के लिए 5 फीसदी राशि तय की गई है।  

जीडीए के उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल के मुताबिक, 'मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को नंदग्राम योजना में 77 आवासीय भूखंडों की योजना का विमोचन किया। इच्छुक लोग 25 फरवरी से आवेदन कर सकते हैं। इसका पहली बार 25 मार्च को आवंटन किया जाएगा।'

यह भी पढ़ें:- जेएनयू में फिर हुई हिंसा, देर रात ABVP-लेफ्ट के बीच पथराव
यह भी पढ़ें:- ग्रेटर नोएडा में 59 लाख की ठगी, नकली फ्लैट बेचकर बनाया शिकार
यह भी पढ़ें:- दिल्ली के 2 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी
यह भी पढ़ें:- दिल्ली मेट्रो में दो युवकों ने शख्स को बुरी तरह पीटा
यह भी पढ़ें:-पीएम मोदी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 8 सालों में किया कई बार RRTS का उद्घाटन

भूखंडों का आवंटन कैसे होगा ?

भूखंडों का आवंटन GDA पहली बार ई लॉटरी प्रणाली की सहायता से करेगा, वहीं  आवंटन पत्र प्राधिकरण की अधिकारिक वेबसाइट से डिजिटल रूप से दिया जाएगा। योजना में मुख्य रूप से 60 वर्ग मीटर तक के कुल 23 भूखंड, 61 से 90 वर्ग मीटर के 28 भूखंड, 91 से 120 वर्ग मीटर के कुल 8 भूखंड, 121 वर्ग मीटर से 222 वर्ग मीटर तक के 18 भूखंड शामिल हैं। भूखंडों के सामने सड़क भी चौड़ी कर दी गई है, ताकि लोगों को किसी तरह की कोई समस्या ना हो। 

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

5379487