कुश अग्रवाल- बलौदा बाजार। बलौदा बाजार कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान का उठाव तेज गति से जारी है। उपार्जन केंद्रों से अब तक कुल 80.72 प्रतिशत धान का उठाव मिलरों द्वारा पूरा कर लिया गया है।
जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस वर्ष जिले में 166 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से कुल 7,91,510 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। इनमें से 4,60,477 मीट्रिक टन धान उपार्जन केंद्रों से मिलरों को प्रदाय किया जा चुका है। जिले में पंजीकृत 90 मिलर धान उठाव कार्य में लगे हुए हैं।
उठाव में और तेजी लाने के निर्देश
कलेक्टर सोनी ने जिला विपणन अधिकारी और खाद्य अधिकारी को धान उठाव में और तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि उठाव में लापरवाही बरतने वाले मिलरों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।










