Logo
Delhi Metro: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली मेट्रो के 9 स्टेशन के नाम में बदलाव किया गया है। इन स्टेशनों की लिस्ट भी जारी कर दी गई है।

Delhi Metro: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में मेट्रो व्यवस्था से जुड़ा एक फैसला लिया गया है। दरअसल  दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) में 21 मेट्रो स्टेशनों के नामों की समीक्षा करने के बाद राज्य नाम प्राधिकरण (SNA) की ओर से इसमें बदलाव की मंजूरी दे दी है।

इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि मेट्रो स्टेशन केवल यात्रा का साधन नहीं होते, बल्कि वे उस इलाके की पहचान, इतिहास और संस्कृति को भी दिखाते हैं। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि समीक्षा के बाद 21 में से 12 मेट्रो स्टेशनों के नाम पहले जैसे हैं, वहीं  7 स्टेशनों के नामों में संशोधन किया गया है और 2 स्टेशनों के नाम पूरी तरह बदल दिए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह फैसला जल्दबाजी में नहीं, बल्कि हर पहलू पर विचार करने के बाद लिया गया है। 

संशोधित स्टेशन के नाम कौन से हैं ?

  • उत्तरी पीतमपुरा-प्रशांत विहार (पहले प्रशांत विहार)
  • जगतपुर-वजीराबाद (पहले जगतपुर)
  • नानक प्याऊ-डेरावल नगर (पहले डेरावल नगर)
  • खानपुर-वायुसैनाबाद (पहले खानपुर)
  • नानकसर-सोनिया विहार (पहले सोनिया विहार)
  • श्री राम मंदिर मयूर विहार (पहले मयूर विहार पॉकेट 1)
  • मंगोलपुर कलां-पश्चिम एन्क्लेव (पहले पश्चिम एन्क्लेव)

यह भी पढ़ें:- सीएम रेखा गुप्ता ने ममता बनर्जी पर बोला तीखा हमला
यह भी पढ़ें:- जेएनयू में फिर हुई हिंसा, देर रात ABVP-लेफ्ट के बीच पथराव
यह भी पढ़ें:- दिल्ली के इन 50 इलाकों में 2 दिन नहीं आएगा पानी
यह भी पढ़ें:- दिल्ली मेट्रो में दो युवकों ने शख्स को बुरी तरह पीटा
यह भी पढ़ें:- जेएनयू में भोजन का दुरुपयोग, 7 छात्रों पर लगा जुर्माना

2 स्‍टेशनों के नाम में बदलाव

  • उत्तरी पीतमपुरा का नाम बदलकर हैदरपुर गांव रख दिया गया है। 
  • पीतमपुरा का नाम बदलकर मधुबन चौक रखा गया है। 

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।
 

5379487