Logo
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 28 जनवरी 2026 को बवाना में 23 वर्षीय युवक के ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझा लिया गया है। पुलिस ने चार आरोपियों को अरेस्ट किया है, जो कि सभी नाबालिग हैं। जानिये हत्या की वजह?

दिल्ली पुलिस ने आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक के ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझा लिया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज मर्डर केस को अंजाम देने वो चार आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। सभी आरोपी नाबालिग हैं। पुलिस ने पूछताछ के बाद इस वारदात के पीछे की जो वजह बताई है, बेहद ही चौंकाने वाली है। 

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 28 जनवरी 2026 को बवाना के सेक्टर-5 के डीएसआईडीसी इलाके में एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पाया कि युवक का गला रेता गया है। पुलिस ने जब मृतक की शिनाख्त की तो उसकी पहचान दिल्ली के होलंबी खुर्द निवासी 23 वर्षीय विक्की के रूप में हुई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया, लेकिन संदिग्धों को लेकर कोई भी ठोस जानकारी सामने नहीं आई। 

ऐसे में इस ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाने के लिए कई पुलिस टीमों का गठन कर जांच शुरू कर दी गई। तकनीकी सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों से पूछताछ के बाद जांच को आगे बढ़ाया, लेकिन हर कदम नाकाम साबित हुआ। 

इस दौरान पुलिस को जांच के दौरान अहम सबूत मिले, जिससे आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिली। एडिशनल डीसीपी आउटर नॉर्थ अमित कौशिक ने बताया कि यह ब्लाइंड मर्डर केस 4 नाबालिग आरोपियों ने किया था। पूछताछ से पता चला कि आरोपियों और मृतक के बीच पहले झगड़ा हुआ था। ऐसे में बदला लेने के लिए साजिश रची गई। नशा करने के दौरान आरोपियों ने अपने साथी का गला चाकू से रेत दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी किशोर न्याय अधिनियम के तहत प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू और वारदात के दौरान पहने कपड़े बरामद कर लिए हैं। जांच जारी है ताकि अन्य पहलुओं का खुलासा हो सके। 

7