Delhi New Atal Canteens: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार ने राजधानी के सरकारी अस्पतालों के पास 40 नई अटल कैंटीन खोलने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि यह कैंटीन सुबह 10 बजे से लेकर रात 10 बजे तक पूरे घंटे खुली रहेगी। सरकार के इस फैसले से अस्पताल आने वाले लोगों को केवल 5 रुपये में पौष्टिक खाना मिलेगा।
जानकारी के मुताबिक, मौजूदा समय में दिल्ली में करीब 71 अटल कैंटीन चल रही हैं, जिन्हें मार्च के आखिर तक बढ़ाकर 100 करने का लक्ष्य रखा गया है। इस कैंटीन में लोगों को केवल 5 रुपये में भरपेट खाना मिलेगा। दिल्ली सरकार मरीजों के साथ आए मददगारों को अच्छी सुविधा देने के लिए सरकारी अस्पतालों के पास करीब 40 नई अटल कैंटीन खोलने की योजना बनाई गई है, जिससे राजधानी में अटल कैंटीन योजना का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है।
STORY | Delhi to add 40 Atal Canteens near hospitals with extended 12-hour service
— Press Trust of India (@PTI_News) February 25, 2026
In a shift aimed at better serving patients and attendants, the Delhi government is planning to set up around 40 additional Atal Canteens near government hospitals across the city, with extended… pic.twitter.com/hU6uNgKX6w
19 फरवरी को 25 नई अटल कैंटीन शुरू
अस्पताल परिसरों में जिन नई अटल कैंटीन को खोला जा रहा है, वे रोज 12 घंटे तक खुली रहेंगी। सरकार की इस पहल से लोगों को सस्ते दाम पर खाना मिल जाएगा। अभी फिलहाल ज्यादातर कैंटीन में दोपहर और शाम खाना मिल सकेगा। इसके पीछे सरकार का उद्देश्य जरूरतमंदों, मजदूरों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को कम कीमत में पौष्टिक खाना देना है।
बता दें कि 19 फरवरी को 25 नई अटल कैंटीन शुरू की गई थीं, जिन्हें मार्च तक 100 करने का टारगेट रखा गया है। अटल कैंटीन की 5 रुपये की थाली में रोटी, चावल, सब्जी और अचार दिया जाता है। हर कैंटीन में दोपहर और रात के लिए सीमित संख्या में थालियां मिलती हैं। लोगों को खाना लेने के लिए क्यूआर कोड बेस्ड टोकन लेना पड़ता है।









