Logo
Ghaziabad Rape Case: गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देनी वाली घटना सामने आ रही है। यहां एक शख्स पर 13 साल की बच्ची के साथ डिजिटल रेप करने का आरोप लगा है। फिलहाल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Ghaziabad Rape Case: गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक रिश्तेदार ने 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ डिजिटल रेप किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने लड़की के साथ पहले बहला फुसलाकर दुष्कर्म किया और इस दौरान अश्लील वीडियो भी बना लिया। बताया जा रहा कि कुछ समय तक आरोपी का व्यवहार सामान्य रहा था, उसके उसने पीड़िता पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। वह पीड़िता को उसके अश्लील वीडियो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। यह मामला हाल ही में सामने आया है, जब पीड़िता के परिवार ने शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही वेव सिटी पुलिस ने फौरन केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी रिश्तेदार है, जिसकी वजह से मामला और भी गंभीर हो जाता है। जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी ने जानबूझकर अश्लील वीडियो बनाकर लड़की को डराने-धमकाने की कोशिश की। पुलिस ने सबूत जुटाने के साथ-साथ आरोपी को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। अब उससे पूछताछ की जा रही है ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके। इस मामले में पोक्सो एक्ट के तहत सख्त धाराएं लगाई गई हैं, क्योंकि पीड़िता नाबालिग है। पुलिस ने यह भी कहा कि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और पीड़िता को हर तरह की सुरक्षा और मदद दी जाएगी।

यह घटना बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ी चेतावनी है। परिवार के रिश्तेदारों से ही खतरा होने की वजह से माता-पिता को बच्चों पर और ज्यादा नजर रखनी चाहिए। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसी किसी भी घटना की जानकारी मिले तो तुरंत थाने में शिकायत करें। बच्चियों की सुरक्षा सबकी जिम्मेदारी है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

5379487