Logo
धमतरी जिले के नगर पंचायत नगरी में सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया। भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी बलजीत छाबड़ा ने अपने परिजनों के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 

गोपी कश्यप -नगरी। धमतरी जिले के नगर पंचायत नगरी में सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया। भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी बलजीत छाबड़ा ने अपने परिजनों के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। भाजपा प्रत्याशी बलजीत छाबड़ा ने कहा कि, जनता का भरपूर आशीर्वाद मिलेगा।  हर धर्म हर सम्प्रदाय का भरपूर स्नेह मिल रहा है। 

उन्होंने कहा कि, नगर की जनता ने इस बार नगरी के विकास के नाम पर मतदान करने का मन बनाया है। जनता का भरपूर समर्थन नगरी में इतिहास लिखेगा। उन्होंने जनता को इस स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया। क्षेत्र और नगर के जनप्रतिनिधि मतदान कर रहे हैं। 

BJP candidate Baljeet Chhabra, Urban Body Election, nagri , Chhattisgarh News in Hindi, vote , Dhamt
   जनप्रतिनिधियों ने किया मतदान

सुबह से ही पोलिंग बूथ पर भीड़

नगर निकाय चुनाव के चलते नगर पंचायत नगरी में अध्यक्ष पद और पार्षद पद के लिए चुनाव है। इसी कड़ी में चुनाव प्रक्रिया मंगलवार की सुबह श्री श्रृंगीऋषि इक्सिलेट इंग्लिश मिडियम स्कूल नगरी में प्रारंभ हुआ है। मतदाता अपने मत का मतदान करने सुबह से ही पोलिंग बूथ पर भीड़ दिखाई दे रहा है। 

इसे भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में के 173 शहरों में मतदान शुरू : रायपुर महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे घर से पूजा-पाठ कर निकली, देखिए Live... 

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने किया मतदान 

जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में पोलिंग बूथ पर मतदान करने पहुंचे रहे है। इसके साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, अजय नाहटा उपाध्यक्ष नगर पंचायत नगरी, बलजीत छाबड़ा अध्यक्ष भाजपा प्रत्याशी,पेमन स्वणबेर कांग्रेस प्रत्याशी,पुनम छाबड़ा, कामिनी साहु ने मतदान किया है।

5379487