Logo
जशपुर जिले में एक मां और उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ और बच्ची के साथ दुष्कर्म की घिनौनी घटना सामने आई है।

अजय सुर्यवंशी-जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। अपनी दीदी के घर मेहमानी कर घर लौट रही 35 वर्षीय महिला व उसकी नाबालिग बेटी का रास्ता रोककर 9 बदमाशों ने छेड़छाड़ की और बच्ची के साथ रेप किया।

9 बदमाशों को एक साथ देखकर दहशत में आई महिला वहां से भागकर अपने रिश्तेदारों को बुलाने चली गई। इसी दौरान बदमाशों ने 13 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म जैसी शर्मनाक घटना को जंगल में ले जाकर अंजाम दिया। घिनौनी हरकत के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए।

बच्ची ने परिजनों को बताई घटना
जब प्रार्थिया 35 वर्षीय महिला अपने परिजनो के साथ नाबालिग बच्ची को लेने पहुंची तो पीड़ित बच्ची ने घटना के सम्बंध में परिजनों को बताया। जिसके बाद बदमाशों ने परिजनों को पैसे देकर मामले को दबाने का प्रयास भी किया। 

Jashpur police arrested 9 miscreants

ये आरोपी किए गए गिरफ्तार
जिस पर नारायणपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी नीरज लकड़ा व 17 वर्षीय अपचारी बालक सहित अन्य 7 सह आरोपियों समीर मिंज, टेलेस्फोर मिंज, आनंद मिंज, रितेश टोप्पो, सुनीत तिर्की, अविनाश तिर्की, सत्य मिंज को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर छेड़छाड़, दुष्कर्म, पॉस्को सहित आधा दर्जन से अधिक धाराओं के तहत जेल भेज दिया है।

5379487