Logo
CM विष्णुदेव साय को सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल के अवतरण पर्व 'चेट्री चंड्र' के अवसर पर होने जा रहे दो दिवसीय कार्यक्रम 'सिंधियत जो मेलो' का आमंत्रण समाज ने दिया।

रायपुर। ​छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल के अवतरण पर्व 'चेट्री चंड्र' के अवसर पर होने जा रहे दो दिवसीय कार्यक्रम 'सिंधियत जो मेलो' का आमंत्रण समाज ने दिया। मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास में सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी और सलाहकार व भाजपा प्रदेश  प्रवक्ता अमित चिमनानी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय से भेंट कर उन्हें कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया।

छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के तत्वावधान में यह सांस्कृतिक और धार्मिक समागम 'सिंधियत जो मेलो' आगामी 14 और 15 मार्च को राजधानी के ललित महल में आयोजित होगा। सिंधी समाज की परंपराओं और गौरव को समर्पित ​यह दो दिवसीय आयोजन धार्मिक आस्था और सिंधी संस्कृति का अनूठा संगम होगा। इस मौके पर समाज के आराध्य देवों, संतों और सिंधी समाज के स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन व योगदान पर आधारित गौरवमयी झाँकियाँ भी सजाई जाएंगीं। इसी के साथ भगवान झूलेलाल जी के अवतरण की गाथा को एक आधुनिक और भव्य लेजर शो के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। 

Sindhi community members with CM Vishnudev Sai
सीएम विष्णुदेव साय के साथ सिंधी समाज लोग 

देश-विदेश के अपनी कला का करेंगे प्रदर्शन 
छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के इस आयोजन में ​सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर देश-विदेश में ख्याति प्राप्त अंतरराष्ट्रीय सिंधी कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। प्रसिद्ध गायक मोहित लालवानी, जतिन उदासी, वंदना निरंकारी, सागर लालवानी और सोनम पोपटानी अपनी मधुर आवाज में भजन, गीत और संगीत के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बनाएंगे। ​इस भव्य आयोजन में छत्तीसगढ़ के समस्त संत गण, साधु समाज, ब्राह्मण समाज और विभिन्न सामाजिक संस्थाएँ उपस्थित रहकर अपना आशीर्वाद प्रदान करेंगीं। साथ ही, प्रदेशभर की विभिन्न सिंधी पंचायतों की कार्यकारिणी को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया जा रहा है। ​आयोजन की सफलता के लिए प्रदेश कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी तत्परता से अपनी जिम्मेदारियाँ सम्भाल रहे हैं।

ये वरिष्ठ लोग रहे उपस्थित 
मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास में आमंत्रण देने पहुँचे प्रतिनिधिमंडल में सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष दरयानी व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी के साथ ​तनेश आहूजा, विकास रूपरेला, अनिल जोत सिंघानी, अनिल लाहौरी, अमर चंदनानी एवं राजू चंदनानी भी शामिल थे।

5379487