Bollywood Holi Celebration: जहां हर तरफ होली की रौनक है, वहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी रंगों के इस त्योहार को पूरे जोश के साथ मना रहे हैं। हाल ही में शबाना आजमी और उर्मिला मातोंडकर का होली सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
डांस और मस्ती से भरी होली पार्टी
वायरल वीडियो में शबाना आजमी और उर्मिला मातोंडकर दोस्तों के साथ होली के रंग में रंगी नजर आ रही हैं। दोनों एक्ट्रेसेस ढोल की धुन पर नाचती दिखी और पार्टी का पूरा आनंद लिया।
यह भी पढ़े - Bollywood Holi Celebration: बॉलीवुड में होली की धूम, सेलेब्स ने परिवार संग मनाया त्योहार; VIDEO
हर साल खास होती है शबाना-जावेद की होली
शबाना आजमी और जावेद अख्तर हर साल होली पर पार्टी रखते हैं। इस पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल होते हैं। इस बार भी पार्टी में खूब रौनक और अपनापन देखने को मिला।
मनीष मल्होत्रा कई साल बाद खेले होली
मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी शबाना आजमी की होली पार्टी में पहुंचे। उन्होंने रंग-बिरंगी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि कई साल बाद होली खेलकर बहुत अच्छा लगा और शबाना आजमी का प्यार उन्हें यहां खींच लाया।
यह भी पढ़े - Dhurandhar-The Revenge: चंद्र ग्रहण पर टला रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का ट्रेलर! जानिए कब होगा रिलीज
उर्मिला से 90 के दशक के बाद खास मुलाकात
मनीष मल्होत्रा ने अपने पोस्ट में बताया कि कई सालों बाद उनकी उर्मिला मातोंडकर से होली पार्टी में मुलाकात हुई। उन्होंने कहा कि शायद 90 के दशक के बाद यह पहला मौका है जब वे दोनों साथ होली पर मौजूद थे।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
पैपराजी पेज पर शेयर किए गए वीडियो में शबाना आजमी, उर्मिला मातोंडकर, मनीष मल्होत्रा और अन्य सेलेब्स को होली एंजॉय करते देखा गया। वीडियो पर फैंस ने ‘हैप्पी होली’ जैसे कमेंट्स कर प्यार लुटाया।
यह भी पढ़े - Holi 2026: ‘Happiest Happy’ बेटे विहान के साथ कैटरीना-विक्की की पहली होली, सामने आई खूबसूरत तस्वीर










