Logo
पैपराज़ी के एक सवाल पर आरजे महवश का मज़ेदार जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फेवरेट क्रिकेटर के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने जो जवाब दिया उसे सुन सब दंग रह गए। हाल ही में युजवेंद्र चहल संग उनकी जोड़ी टूटने की खबरें हैं।

RJ Mahvash: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal)  संग रिश्ता टूटने के बाद आरजे महवश एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार वजह कोई अफवाह नहीं बल्कि उनका मज़ेदार जवाब है। हाल ही में पैपराज़ी से बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि उनका पसंदीदा क्रिकेटर कौन है। इस सवाल पर उन्होंने ऐसा रिएक्शन दिया कि वहां मौजूद लोग भी हंस पड़े।

‘तू बना दे कंट्रोवर्सी…’ महवश का जवाब वायरल

जब पैपराज़ी ने उनसे फेवरेट क्रिकेटर के बारे में पूछा तो उन्होंने हंसते हुए कहा, “हां और कुछ? तू बना दे कंट्रोवर्सी, बताती हूं मैं।” उनके इस जवाब से साफ था कि वह किसी भी तरह की नई चर्चा को हवा नहीं देना चाहतीं। हालांकि उन्होंने टीम इंडिया के पिछले मैच की जमकर तारीफ की और खास तौर पर संजू सैमसन के प्रदर्शन की सराहना की।

सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनके बेबाक अंदाज की तारीफ कर रहे हैं।

पहले जुड़ा था नाम युजवेंद्र चहल से

पिछले साल आरजे महवश का नाम भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ जोड़ा गया था। यहां तक कि कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि उनके कारण चहल और धनश्री वर्मा के रिश्ते में दरार आई। हालांकि बाद में महवश ने इन खबरों पर सफाई दी थी।

Yuzvendra Chahal and RJ Mahvash
Yuzvendra Chahal and RJ Mahvash

इस साल की शुरुआत में दोनों के इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो करने के बाद ब्रेकअप की अटकलें भी लगीं, लेकिन अब तक न तो महवश और न ही चहल ने इन अफवाहों पर कोई आधिकारिक बयान दिया है।

ओटीटी से फिल्मों तक का सफर

आरजे महवश ने पिछले साल वेब सीरीज प्यार पैसा प्रॉफिट से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था, जहां उनके काम को सराहा गया। अब वह जल्द ही फिल्म तेढ़ी है पर मेरी है में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ जितेंद्र कुमार मुख्य भूमिका में हैं।

5379487