Esha Gupta returns to India: अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव से लोग चिंतित हैं। इन हालातों के बीच खाड़ी देशों में फंसे कई भारतीयों की तरह अभिनेत्री ईशा गुप्ता भी कुछ दिनों तक अबू धाबी में अटकी रहीं। हालांकि अब वह सुरक्षित भारत लौट आई हैं। भारत पहुंचने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट शेयर कर पूरी आपबीती बताई और सभी का आभार जताया।
'एयरपोर्ट पर मचा था अफरातफरी का माहौल'
ईशा गुप्ता ने बताया कि 28 तारीख को वह अबू धाबी एयरपोर्ट पर थीं, तभी अचानक हालात बदल गए। दोपहर करीब 1 बजे एयरपोर्ट बंद कर दिया गया और चारों ओर अफरातफरी का माहौल बन गया। लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर हुआ क्या है। कुछ ही देर में मिसाइल हमले की खबरें सामने आने लगीं और हर कोई अपने परिवार से संपर्क करने की कोशिश में जुट गया।
ये भी पढ़ें- 'पीठ पर छुरा घोंपने वाले लोग...' खामेनेई को मसीहा कहने पर फरहाना भट्ट पर फूटा हिना खान के पति रॉकी का गुस्सा
अभिनेत्री ने लिखा कि उस मुश्किल घड़ी में अनजान लोग भी एक-दूसरे को ढांढस बंधा रहे थे। हर पल अनिश्चितता थी और किसी को नहीं पता था कि अगला मिनट क्या लेकर आएगा।
UAE प्रशासन और एयरपोर्ट स्टाफ की तारीफ
ईशा ने अपने नोट में खास तौर पर यूएई प्रशासन और एयरपोर्ट स्टाफ की सराहना की। उन्होंने बताया कि सुरक्षा कर्मियों और ग्राउंड स्टाफ ने बेहद संयम और जिम्मेदारी के साथ स्थिति संभाली। यात्रियों को खाने-पीने के लिए नकद राशि दी गई और शाम तक बसों की व्यवस्था कर लोगों को शहर के अलग-अलग होटलों में ठहराया गया।
ये भी पढ़ें- Rashmika Vijay Sangeet Photos: रश्मिका-विजय ने शेयर की संगीत नाइट की झलकियां; लिखा - उस रात हम एक होकर नाचे..
उन्होंने यह भी कहा कि होटल स्टाफ और डिलीवरी कर्मी लगातार काम कर रहे थे और किसी तरह की सेवा में कमी नहीं आई। ऐसे समय में प्रशासन की तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण ने सभी को राहत दी।

सुरक्षित भारत वापसी
ईशा ने बताया कि आखिरकार उन्हें दिल्ली के लिए फ्लाइट मिल गई। हालांकि एयरपोर्ट पूरी तरह से सामान्य नहीं हुआ था, फिर भी स्टाफ ने पूरी मदद की। भारत लौटने के बाद उन्होंने राहत की सांस ली और लिखा कि “भगवान की कृपा से हम सुरक्षित हैं।”
ये भी पढ़ें- Ammy Virk: UAE संकट में फंसा परिवार, बेबस हुए एमी विर्क! 6 साल की बेटी बोली- 'पापा कुछ हुआ तो मैं बेड के नीचे...'
उन्होंने भारत सरकार का भी धन्यवाद किया, जिसने नागरिकों को भरोसा दिया और उन्हें सुरक्षित वापस लाने की दिशा में काम किया। साथ ही यूएई सरकार के प्रति भी आभार जताया।
फिलहाल अभिनेत्री सुरक्षित अपने घर पहुंच चुकी हैं। वहीं खबर लिखे जाने तक सोनल चौहान और विष्णु मांचू की वापसी को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है।









