Rashmika Vijay Sangeet Photos: साउथ सिनेमा के पॉपुलर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी से पहले हुई संगीत सेरेमनी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कपल का प्यार, मस्ती और परिवार की खुशी साफ झलक रही है।
उदयपुर में हुई शादी

रश्मिका और विजय ने 26 फरवरी को उदयपुर में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। शादी से पहले 24 फरवरी को हुई संगीत सेरेमनी में कपल और उनके परिवार ने जमकर डांस किया।
यह भी पढ़े - ‘उनकी पीठ में छुरा छोंपतो हो जो’,फरहाना भट्ट पर फूटा हिना खान के पति रॉकी का गुस्सा; खामेनेई को बताया था मसीहा
विजय के साथ रश्मिका का खास डांस

संगीत की तस्वीरों में रश्मिका और विजय स्टेज पर एक-दूसरे के साथ डांस करते नजर आए। रश्मिका ने विजय के लिए स्पेशल परफॉर्मेंस दी, वहीं परिवार के सदस्यों ने भी कपल को सरप्राइज डांस से खुश कर दिया।
इमोशनल कैप्शन ने छुआ दिल

रश्मिका ने तस्वीरों के साथ लिखा, "यह रात प्यार, खुशी के आंसू, हंसी, म्यूजिक, गाने, चमक-दमक से भरी हुई थी।
यह सच में अब तक की सबसे मजेदार रात थी!! विज्जू और मैं एक-दूसरे को सरप्राइज देना चाहते थे, और हमारा परिवार हमें सरप्राइज देना चाहता था। अपने परिवार को इतना खुलकर डांस करते देखकर हम हैरान थे!
यह भी पढ़े - 'तुम्बाड 2' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एंट्री! खौफ, लालच और रहस्य का खेल होगा और भी डरावना
विजय ने भी साझा किए खास पल

विजय देवरकोंडा ने भी संगीत की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा,'हमारी संगीत की रात। वह शाम हंसते-हंसते बीती, जब तक हमारी आंखों में आंसू नहीं आए, नाचते-नाचते पैर थक गए, और सबकी बातों और सरप्राइज को सहते-सहते हमारी आंखें नम हो गई। यह एक बड़ी खुशियों भरी पार्टी थी, जो खूबसूरत लोगों से भरी हुई थी।
देवर संग जमकर नाची रश्मिका
रश्मिका सिर्फ विजय के साथ ही नहीं, बल्कि अपने देवर और पूरे परिवार के साथ भी डांस करती नजर आई।

संगीत में परिवार का डांस देखकर कपल खुद भी इमोशनल हो गया।
यह भी पढ़े - UAE संकट में फंसा परिवार, बेबस हुए एमी विर्क! 6 साल की बेटी बोली- 'पापा कुछ हुआ तो मैं बेड के नीचे...'
हैदराबाद में होगा ग्रैंड रिसेप्शन
शादी के बाद कपल ने हैदराबाद में मंदिर दर्शन किए और फैंस से मुलाकात की। अब 4 मार्च को हैदराबाद में वेडिंग रिसेप्शन रखा गया है, जिसमें साउथ और बॉलीवुड के कई सितारों के शामिल होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़े - ‘बिग बॉस 19’ की फरहाना ने खामेनेई के निधन पर जताया दुख, कहा - मसीहा हमारे दिलों में जिंदा…अब हो रही ट्रोल









