Logo
सरगुजा के बतौली के लक्ष्मी नारायण तिवारी को संगठन की बैठक में सर्व सम्मति से छत्तीसगढ़ सनातनी परशुराम सेना का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। 

आशीष कुमार- बतौली। छतीगसढ़ के सरगुजा के बतौली के लक्ष्मी नारायण तिवारी को छत्तीसगढ़ सनातनी परशुराम सेना का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। संगठन की बैठक में श्री तिवारी के नाम का समर्थन किया और उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में संगठन के पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। 

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री लक्ष्मी नारायण तिवारी ने अपने संबोधन में संगठन के मूल उद्देश्यों को आगे बढ़ाने, सनातन धर्म के संरक्षण एवं सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे संगठन को प्रदेश स्तर पर मजबूत बनाने तथा युवाओं को जोड़ने का कार्य प्राथमिकता से करेंगे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सदस्यों ने लक्ष्मी नारायण तिवारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं। 

Laxmi Narayan Tiwari with officials
पदाधिकारियों के साथ लक्ष्मी नारायण तिवारी 

ये वरिष्ठ लोग रहे उपस्थित 
कार्यक्रम में सर्व ब्राम्हण समाज ग्रामीण के जिलाध्यक्ष पं. प्रभुनाथ पाण्डेय, जिला संरक्षक उमाशंकर उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष भैया लाल तिवारी, जिला सचिव ललित मिश्रा, विकासखण्ड अध्यक्ष बतौली जितेश्वर पाठक, अम्बिकापुर से राजेश दूबे, मैनपाट से दिनेश दूबे। इसके साथ ही राजेश पाण्डेय, सुमित उपाध्याय, नागेश्वर पाण्डेय, सुधासिंधु वैद्य, प्रकाश शर्मा, राकेश शर्मा, अनिमेश त्रिपाठी, प्रदीम मिश्रा, शिवशंकर पाण्डेय, अनिल तिवारी, अमित चौबे, कपिल मिश्रा, वैभव पाठक, हेमनाथ शुक्ला, रमाकांत उपाध्याय, राजेश पाण्डेय एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता और सदस्यगण उपस्थित रहे।

5379487