Logo
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने ‘कोरिया मॉडल’ को राष्ट्रीय स्तर पर सर्वोत्तम अभ्यास बताया। सीएम साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का 5% रीचार्ज पिट मॉडल भूजल वृद्धि।

कमालुद्दीन अंसारी- कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में जल संरक्षण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक नई पहचान बनाई है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने ‘जल संचय जन भागीदारी अभियान की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के 5% कोरिया मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर सर्वोत्तम अभ्यास घोषित किया।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस समीक्षा बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, वरिष्ठ अधिकारी और सभी जिला कलेक्टर उपस्थित रहे। मंत्री पाटिल ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में चल रहे जल संरक्षण प्रयासों की खुलकर सराहना की और कहा कि, कोरिया मॉडल देश के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है।

5

2
भूमि का 5% क्षेत्र घेरकर गड्ढा किया जाता है तैयार
इस अभिनव मॉडल के तहत किसानों की कृषि भूमि के 5% हिस्से पर सीढ़ीदार ‘रीचार्ज पिट’ बनाए जाते हैं। खेत के एक कोने में कुल भूमि का 5% क्षेत्र घेरकर गड्ढा तैयार किया जाता है। कार्यप्रणाली यह वर्षा जल को रोककर उसे जमीन में समाहित करता है, जिससे मिट्टी का कटाव रुकता है। जिसमें भूजल स्तर में उल्लेखनीय वृद्धि, मिट्टी की नमी लंबे समय तक बरकरार, सूखे के दौरान फसलों की बेहतर सहनशक्ति, उत्पादकता में वृद्धि होगी। 4

3स्थानीय स्तर की पहल वैश्विक पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, कोरिया के लोगों की भागीदारी यह साबित करती है कि स्थानीय स्तर की पहल वैश्विक पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान बन सकती है। वहीं इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कोरिया की कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा कि, प्रशासन जल सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है और आने वाले समय में इस मॉडल को और व्यापक स्तर पर लागू किया जाएगा। जल संकट से जूझते देश के लिए कोरिया का यह मॉडल अब एक नई उम्मीद बनकर उभरा है।

5379487