Logo
कांकेर जिले से एक और आर्मी जवान लापता बताया जा रहा है। परिजनों को जवान की 11 फरवरी से कोई खबर नहीं मिली।

गौरव श्रीवास्तव- कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक और आर्मी जवान के लापता होने की खबर सुर्ख़ियों में आ रही है। बताया जा रहा है कि, 11 फरवरी के बाद से जवान का कोई सुराग नहीं मिल रहा है। 

मिली जानकारी के अनुसार, जवान की पहचान तोषण कुमार दर्रा 35 वर्ष के रूप में हुई है। जिनकी पोस्टिंग 2012 से हुई है और उनकी पोस्टिंग पहले असम में थी। जवान कांकेर जिले के चिनौरी गांव का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि, जवान छुट्टी में घर आया था और परिजनों ने जवान से झांसी रेलवे स्टेशन से 11 फरवरी को आखिरी बार बात की थी। 

झांसी रेलवे स्टेशन में आखिरी बार हुई थी बात
गौरतलब है कि, झांसी रेलवे स्टेशन में बात होने के बाद से जवान का फोन बंद बता रहा था। आपको बता दें कि, जवान ने बटालियन में ज्वाइनिंग नहीं दी है। वहीं इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल, इस मामले में पुलिस की जांच जारी है। 

ITBP जवान यूपी में 13 दिन से लापता 
वहीं 20 फरवरी को भी ऐसा ही मामला सामने आया था। जहां कांकेर जिलें के चारामा क्षेत्र का रहने वाला ITBP का जवान उत्तर प्रदेश से लापता हो गया। जवान 7 फरवरी को लुधियाना से छुट्टी पर अपने गांव आने निकला था, जो 20 फरवरी तक अपने घर नहीं पहुंचा है। जवान का सामान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर रेलवे स्टेशन से रेलवे पुलिस ने बरामद किया है, लेकिन अब तक जवान का कुछ पता नहीं चल सका है। 

1संपर्क करने पर फोन मिला बंद
मिली जानकारी के अनुसार, चारामा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कसावाही गांव का रहने वाला आईटीबीपी का जवान विनोद कुमार गोटी ने 7 फरवरी को अपने परिजनों से फोन पर बात की थी और छुट्टी पर घर आने की बात कही थी। लेकिन इसके बाद जब उसके घर के लोगों ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया तो उसका फोन बंद मिला। 

गोरखपुर के रेलवे पुलिस ने उठाया फोन
कई बार फोन करने के बाद भी जवान से संपर्क नहीं होने पर परिजन काफी परेशान थे। लेकिन इसी बीच जवान के फोन पर रिंग गई और फोन गोरखपुर के रेलवे पुलिस ने उठाया और जवान का सामान स्टेशन पर मिलने की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन गोरखपुर भी गए लेकिन जवान का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। 

7 फरवरी की रात जवान से हुई थी बात
गौरतलब है कि, 7 फरवरी की रात लगभग 10 बजे जवान विनोद गोटी ने अपने परिजनों से फोन पर बातचीत की थी। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया था कि, वे छुट्टी लेकर घर आ रहे हैं और रायपुर पहुंचने के बाद परिजनों को उन्हें लेने आने के लिए कहा था। इसके बाद अगली सुबह जब उनके पिता ने उनसे संपर्क करने का प्रयास किया तो उनका मोबाइल फोन बंद मिला। 

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
घटना के बाद से जवान विनोद कुमार गोटी की तलाश जारी है, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। जवान के लापता होने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और वे प्रशासन से जल्द से जल्द जवान को ढूंढ निकालने की अपील कर रहे हैं।

5379487