Logo
जगदलपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 8 मार्च को जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

अनिल सामंत- जगदलपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 8 मार्च को जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में बस्तर जिले की बालिका और महिला खिलाड़ी खेल मैदान में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। प्रतियोगिता के माध्यम से खेल प्रतिभाओं को मंच देने के साथ ही महिलाओं और बेटियों को खेलों के प्रति प्रेरित करने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रतियोगिता दो आयु वर्गों 9 से 18 वर्ष तथा 18 से 35 वर्ष में आयोजित की जाएगी। इसमें बैडमिंटन, एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, खो-खो और रस्साकसी जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं शामिल होंगी। विकासखंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी। 

sports competition
खेलकूद प्रतियोगिता 

खेल प्रतियोगिताओं का किया जाएगा आयोजन 
खेल प्रतियोगिताओं के लिए अलग-अलग स्थान निर्धारित किए गए हैं। क्रीड़ा परिसर धरमपुरा में वॉलीबॉल, खो-खो, रस्साकसी और एथलेटिक्स की स्पर्धाएं आयोजित होंगी। एथलेटिक्स में 100 मीटर, 400 मीटर दौड़ तथा तवा फेंक प्रतियोगिता शामिल है। फुटबॉल और बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं इंदिरा स्टेडियम में आयोजित की जाएंगी। आयोजन के लिए खेल विभाग द्वारा आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ताकि, प्रतिभागियों को बेहतर खेल वातावरण मिल सके और प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का मंच
कार्यक्रम का समापन शाम 4 बजे क्रीड़ा परिसर धरमपुरा में किया जाएगा, जहां विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य बस्तर की बेटियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग का मानना है कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाशाली बालिकाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है और वे भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं तक पहुंच सकती हैं।

5379487