आशीष कुमार- बतौली। छत्तीसगढ़ के बतौली के राजेश स्वीट्स के संचालक राजेश गुप्ता के घर चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने घर में घुसकर लाखों के जेवरात और नगदी की चोरी कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से 8350 रुपये नगद एवं चांदी का पायल और नकदी जब्त किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को वयापारी राजेश गुप्ता घर में ताला लगाकर परिवार सहित बाहर गए। रात्रि करीब 10 बजे लौटे तो देखा कि, घर के सामने चैनल गेट और दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर बेडरूम में जाकर देखा तो दो चोर आलमारी को तोड़कर पैसा और जेवर निकाल रहे थे। जिसके बाद उन्होंने दरवाजे को बंद कर लोगों को बुलाने चले गए। लेकिन दोंनों चोर खिडकी के तरफ से निकल कर पीछे तरफ का दरवाजा तोडकर भाग गये। घर के अंदर जाकर जेवर एवं पैसा का मिलान किया तो देखा कि, एक जोड़ी चांदी का पायल, एक जोड़ी बिछिया सहित पांच लाख का जेवरात लेकर चोर भाग गए थे।
इन धाराओं के तहत केस हुआ दर्ज
जिसके बाद चोरी की रिपोर्ट बतौली थाने में दर्ज करवायी। पुलिस ने अपराध क्रमांक 30/26 धारा 305(ए), 331(4), 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर लिया। इस मामले में पुलिस ने विवेक मरावी पिता बिक्रम मरावी उम्र 21 वर्ष साकिन देवरी डुमरपारा थाना बतौली, मुकेश मरावी पिता धनीराम मरावी उम्र 20 वर्ष साकिन देवरी डुमरपारा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।








